MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bobby Deol की वो मूवी, जिसने 27 साल पहले तीनों खान की फिल्मों को पछाड़ा, 2 रीमेक भी बने

Bobby Deol की वो मूवी, जिसने 27 साल पहले तीनों खान की फिल्मों को पछाड़ा, 2 रीमेक भी बने

बॉबी देओल आज विलेन के तौर पर पहचान बना चुके हैं। लेकिन कभी हीरो के रूप में लोग उन्हें पहचानते थे और उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती थीं। 1998 में उनकी एक ऐसी ही फिल्म आई थी, जो तीनों खान समेत हर स्टार की मूवी पर भारी पड़ी थी और जिसके 2 रीमेक बने…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Nov 20 2025, 02:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
एक्शन और थ्रिल से भरी थी यह फिल्म
Image Credit : Film Scene

एक्शन और थ्रिल से भरी थी यह फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह 20 नवम्बर 1998 को रिलीज हुई थी। अब्बास मस्तान ने यह फिल्म डायरेक्ट की थी। 2 घंटे 35 मिनट की यह फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरी हुई थी। बॉबी देओल का एक्शन और लुक दोनों ही दर्शकों को बेहद पसंद आया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
1998 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म
Image Credit : Film Scene

1998 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म

यह बॉक्स ऑफिस पर उस साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई थी। IMDB की रिपोर्ट के मुताबिक़, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 38.9 करोड़ रुपए कमाए थे और यह ब्लॉकबस्टर रही थी। इससे ऊपर सिर्फ शाहरुख़ खान स्टारर 'कुछ कुछ होता है' थी, जिसने दुनियाभर में 104.6 करोड़ रुपए कमाए थे।

36
तीनों खान की फ़िल्में इस एक फिल्म से पीछे थीं
Image Credit : Facebook

तीनों खान की फ़िल्में इस एक फिल्म से पीछे थीं

अगर 'कुछ कुछ होता है' को छोड़ दिया जाए तो तीनों खान की उस साल आईं बाकी फ़िल्में इस एक फिल्म से पीछे थीं। टॉप 10 की लिस्ट में तीसरे से दसवें स्थान तक अजय देवगन स्टारर 'प्यार तो ही था', अमिताभ बच्चन-गोविंदा स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां', प्रशांत-ऐश्वर्या राय स्टारर 'जीन्स', सलमान खान स्टारर 'प्यार किया तो डरना क्या?', शाहरुख़ खान स्टारर 'दिल से', आमिर खान स्टारर 'गुलाम' अमिताभ बच्चन-अजय देवगन स्टारर 'मेजर साब' और गोविंदा स्टारर 'दूल्हे राजा' शामिल हैं।

46
आखिर कौन-सी है बॉबी देओल की वो फिल्म
Image Credit : Film Poster

आखिर कौन-सी है बॉबी देओल की वो फिल्म

हम यहां बात कर रहे हैं 'सोल्जर' की। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ प्रिटी जिंटा और राखी गुलजार की भी अहम् भूमिका थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण लगभग 8.5 करोड़ रुपए में हुआ था और इसकी दुनियाभर में कमाई 38.9 करोड़ रुपए रही थी।

56
'सोल्जर' के दो रीमेक बनाए गए
Image Credit : Film Scene

'सोल्जर' के दो रीमेक बनाए गए

'सोल्जर' के दो रीमेक बनाए जा चुके हैं। कथित तौर पर साल 2000 में बांग्लादेश में यह फिल्म 'Jamin Nai' नाम से बनाई गई। 2009 में इस फिल्म का तमिल रीमेक 'विल्लू' नाम से बना, जिसमें थलापति विजय लीड रोल में थे।

66
1998 की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में
Image Credit : Film Poster

1998 की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में

  1. कुछ कुछ होता है  : 104.6 करोड़ रुपए (ब्लॉकबस्टर)
  2. सोल्जर : 38.9 करोड़ रुपए (ब्लॉकबस्टर)
  3. प्यार तो होना ही था :  38.3 करोड़ रुपए (ब्लॉकबस्टर)
  4. बड़े मियां छोटे मियां : 35.2 करोड़ रुपए (हिट)
  5. जींस:  34.8 करोड़ रुपए (हिट)
  6. प्यार किया तो डरना किया : 33.4 करोड़ रुपए (सुपरहिट)
  7. दिल से : 28.3 करोड़ रुपए (फ्लॉप)
  8. गुलाम : 24.2 करोड़ रुपए (हिट)
  9. मेजर साब:  23.2 करोड़ रुपए (एवरेज से बेहतर)
  10. दूल्हे राजा : 22.5 करोड़ रुपए (हिट)

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉबी देओल
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
फर्स्ट डे कितना कमाएगी रणबीर कपूर की 'रामायण'? क्या टूटेगा बॉलीवुड का एक बड़ा रिकॉर्ड
Recommended image2
Ohh My Dog Trailer Out: पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म का टेलर आउट, सस्पेंस और इमोशन से भरी होगी फिल्म
Recommended image3
अजय देवगन की 'धमाल 4' ने फिर दिखाया दम, 12 दिन बाद 200 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर!
Recommended image4
शाहरुख़ खान को किसने कहा था आखिरी सुपरस्टार? वह दावा जिसकी अन्नू कपूर ने उड़ा दीं धज्जियां
Recommended image5
Toxic song Madhosh: 'तबाही' के बाद रिलीज हुआ 'मदहोश', यश और तारा सुतारिया का दिखा जबरदस्त केमिस्ट्री
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved