विदाई के वक्त इमोशनल हुईं स्वरा भास्कर, VIRAL VIDEO देख लोग बोले- यहां भी एक्टिंग खराब है

Published : Mar 19, 2023, 05:48 PM IST
Swara Bhaskar Emotional

सार

स्वरा भास्कर की विदाई का वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स उनके जमकर मजे ले रहे हैं। कोई उनके रोने को नौटंकी बता रहा है तो वहीं कोई उनकी शादी को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेहा फहाद अहमद (Fahad Ahmed)  से शादी की। उनकी शादी की सेरेमनी दिल्ली में हुई थी। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उनकी विदाई के दौरान का है। इस वीडियो में स्वरा रोती हुई नजर आ रही हैं। स्वरा इस वीडियो में पिंक कलर का लहंगा और गोल्ड ज्वैलरी पहने दिखाई दे रही हैं। उनके साथ फहाद के अलावा उनके भाई ईशान भास्कर और मां इरा भास्कर भी नजर आ रहे हैं। वीडियो की वजह से इंटरनेट यूजर्स उनके जमकर मजे ले रहे हैं।

सहेली ने शेयर किया वीडियो

स्वरा भास्कर की एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स को एक्ट्रेस के लिए कविता पढ़ते देखा जा सकता है। स्वरा की फ्रेंड ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "बेस्टी स्वरा भास्कर को विदा करना हम सभी के लिए इमोशन से भरा लम्हा है। टफ गाई ईशान भास्कर उर्फ़ अबू द्वारा चश्मा लगाना इसकी एक वजह है, जबकि सी. उदय भास्कर (स्वरा के पिता) इस फ्रेम से बाहर रहने का फैसला लिया। मुबा को खासकर शुक्रिया।"

स्वरा के पिता हुए इमोशनल

स्वरा के पिता सी. उदय भास्कर ने वीडियो को कोट ट्वीट करते हुए लिखा है, "इस मार्मिक लम्हे को साझा करने के लिए शुक्रिया सिंजिनी। क्योंकि स्वरा भास्कर की शादी के फंक्शन पूरे हो गए हैं। टफ इंसान के पास फ्रेम से बाहर रहने का बेहतर कारण था। यह वाकई किसी खडूस बाप के लिए भी भावुक कर देने वाला लम्हा है। हमारी प्रिय स्वरा भास्कर की विदाई।"

इंटरनेट यूजेर्स कर रहे ट्रोल

स्वरा का वायरल वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "मत रो, क्योंकि रोएगा तो वो सारी उमर, जिसके साथ तुम जा रही हो।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "यहां भी एक्टिंग खराब है, कभी तो नेचुरल कर लो रोने का।" एक यूजर ने लिखा है, "इतनी ख़ुशी, शुक्र है अपना कोई हिंदू भाई नहीं फंसा।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "वाह क्या एक्टिंग है।"

 

 

रिसेप्शन में पहुंचे थे दिग्गज

फहाद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा विंग समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष हैं। हाल ही में स्वरा और फहाद ने नई दिल्ली में वेडिंग रिसेप्शन दिया था, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई जानी-मानी हस्तियां उन्हें बधाई देने पहुंची थीं।

और पढ़ें…

'बिग बॉस 16' फेम प्रियंका ने छुए पद्मश्री अवॉर्डी के पैर, लेकिन पैपराजी की इस बात पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

शादी के मंडप में ही रोमांटिक हुए ये 11 कपल्स, सरेआम लिपलॉक करने से भी नहीं किया परहेज'

सलमान खान को जान से मारना मेरी जिंदगी का मकसद', गैंगस्टर ने फिर उगला सुपरस्टार के खिलाफ जहर

कंगना रनोट को कभी चट्टानों के पीछे जाना पड़ता था टॉयलेट, अब हैं इंडस्ट्री में सबसे महंगी वैनिटी वैन की मालकिन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश