'बिग बॉस 16' फेम प्रियंका ने छुए पद्मश्री अवॉर्डी के पैर, लेकिन पैपराजी की इस बात पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

26 साल की प्रियंका चाहर चौधरी को टीवी पर 'गठबंधन' और 'उदारियां' जैसे शोज में देखा जा चुका है। 18 मार्च को मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में उन्हें शक्ति अवॉर्ड से सम्मानि किया गया, जिससे उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'बिग बॉस 16' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी शनिवार रात मुंबई में हुए 'वी वीमेन वांट फेस्टिवल 2023' में शामिल हुईं। सेरेमनी के दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट फील्ड में आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया। इससे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि प्रियंका ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित सालूमरदा थिमक्का के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस के इस जेस्चर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सालूमरदा भी प्रियंका को आशीर्वाद दे रही हैं। हालांकि, एक पैपराजी ने जब वीडियो शेयर करते हुए सालूमरदा को सिर्फ एक बुजुर्ग महिला बताया तो इंटरनेट यूजर्स उन पर भड़क उठे। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "बुजुर्ग महिला! वाकई? वे पद्मश्री से सम्मानित पर्यावरणविद सालूमरदा थिमक्का हैं।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "पैर छूना प्रियंका का अच्छा जेस्चर है, लेकिन आपको यह पता भी होना चाहिए कि वे किसका आशीर्वाद ले रही हैं।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

और पढ़ें…

शादी के मंडप में ही रोमांटिक हुए ये 11 कपल्स, सरेआम लिपलॉक करने से भी नहीं किया परहेज'

सलमान खान को जान से मारना मेरी जिंदगी का मकसद', गैंगस्टर ने फिर उगला सुपरस्टार के खिलाफ जहर

कंगना रनोट को कभी चट्टानों के पीछे जाना पड़ता था टॉयलेट, अब हैं इंडस्ट्री में सबसे महंगी वैनिटी वैन की मालकिन

'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीता, लेकिन राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर को खर्च करने पड़े 20-20 लाख रुपए

Related Video