कौन है वो बॉलीवुड सुपरस्टार, जिसकी वजह से 54 की उम्र में भी कुंवारी हैं तब्बू?

Published : Nov 04, 2025, 07:00 AM IST

बॉलीवुड की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस तब्बू 54 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। तब्बू ने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म तैयार होने के 8 साल बाद रिलीज हुई थी।

PREV
17
54 साल की हुई तब्बू

54 साल की तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है, लेकिन उन्होंने स्क्रीन पर अपना नाम छोटा ही रखा। तब्बू की गिनती बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में की जाती है। उन्होंने कई बार लीक से हटकर रोल प्ले किए और अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी।

27
क्यों कुंवारी हैं तब्बू

ब्बू 54 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सिंगल रहना पसंद हैं। वे अपनी लाइफ में किसी और की प्रॉब्लम्स नहीं लाना चाहती हैं। वहीं, उन्होंने अजय देवगन को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।

ये भी पढ़ें... Tabu Affair: इन 4 सेलेब्स के प्यार में दीवानी थीं तब्बू, लिस्ट में टॉप हीरो का भी नाम

37
अजय देवगन को लेकर क्या बोली थी तब्बू

तब्बू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अजय देवगन और उनके कजिन समीर आर्य अच्छे दोस्त है। टीनएज में दोनों ही उनपर कड़ी नजर रखते थे। वे अगर किसी लड़के से बात करते थे तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे। कई बार उन्होंने अजय से उनके लिए अच्छा लड़का ढूंढने को कहा, लेकिन कोई मिला ही नहीं। उन्होंने मजाक में कहा था कि ने अजय की वजह से उनकी शादी नहीं हो पाई।

47
तब्बू के अफेयर्स

तब्बू के अफेयर्स की लिस्ट भी लंबी है। उनका नाम अजय देवगन, साजिद नाडियाडवाला और संजय कपूर के साथ जुड़ा। साउथ एक्टर नागार्जुन के साथ उनका अफेयर सबसे लंबा चला। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर ब्रेकअप हो गया क्योंकि नागार्जुन शादीशुदा थे।

57
तब्बू ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया काम

तब्बू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1982 में आई फिल्म बाजार से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने देव आनंद की फिल्म हम नौजवान में काम किया था।

67
तब्बू की पहली फिल्म का नाम क्या है

तब्बू ने संजय कपूर के साथ पहली फिल्म प्रेम साइन की थी, लेकिन इस फिल्म को रिलीज होने काफी वक्त लगा। इसके पहले उनकी फिल्म पहला पहला प्यार रिलीज हुई और यहीं उनकी डेब्यू मूवी कही जाती है।

77
तब्बू की फिल्में

तब्बू ने विजयपथ, हकीकत, हिम्मत, तू चोर मैं सिपाही, माचिस, विरासत, बॉर्डर, चाची 420, हम साथ साथ है, हेरा फेरी, शिकारी, चांदनी बार, जाल, मकबूल, हैदर, दृश्यम, अंधाधुन, भारत, औरों में कहां दम था सहित कई फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें... वो 5 हीरोइन, जिनके साथ बाप-बेटे धर्मेंद्र-सनी देओल दोनों ने फरमाया इश्क

Read more Photos on

Recommended Stories