
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण ने 18 जून को अपनी गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी की है। शादी के बाद अब इस सेलिब्रेशन का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें करण, दृशा को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के सॉन्ग पर दृशा को खास तरीके से प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
करण ने घुटनों पर बैठकर दृशा को किया प्रपोज
इस वीडियो में दृशा अपने ससुर सनी देओल के बगल में बैठी हुई होती हैं। इतने में करण, दृशा के पास जाते हैं और अपने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते हैं और उनके हाथ पर किस करते हैं। इसके बाद करण और दृशा स्टेज पर जाकर एक साथ डांस करने लगते हैं। इस दौरान उनके बैकग्राउंड पर 'मुझसे शादी करोगी' गाना बज रहा होता है, जिसे सोनू निगम गा रहे होते हैं।
बेटे-बहू को सनी देओल करते हैं चियर
बेटे-बहू को डांस करते देख सनी देओल भी काफी खुश हो जाते हैं और ताली बजाकर उन्हें चियर करने लगते हैं। वहीं बैकग्राउंड में मौजूद लोग भी कपल के लिए तालियां बजाने लगते हैं। अब करण और दृशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस को करण का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं करण-दृशा
आपको बता दें करण और दृशा बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों शादी से पहले लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। करण और दृशा ने शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई पॉपुलर सेलेब्स ने शिरकत की थी। दृशा की बात करें तो वो फिल्ममेकर बिमल रॉय की पोती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।