उर्वशी रौतेला ने काटा असली सोने से बना बर्थडे केक, कीमत सुन कर रह जाएंगे हैरान

Published : Feb 26, 2024, 02:32 PM ISTUpdated : Feb 26, 2024, 02:38 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 30 साल की हो गई हैं। 25 फ़रवरी को उन्होंने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने 24 कैरेट सोने से बना केक काटा, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इस केक की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है।

PREV
15

बर्थडे केक काटते हुए उर्वशी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग उनके जमकर मजे ले रहे हैं। उर्वशी रौतेला को यह बर्थडे केक रैपर और सिंगर हनी सिंह ने तोहफे में दिया है, जो तस्वीर में उनके साथ उन्हें चीयर करते नज़र भी आ रहे हैं।

25

अपने बर्थडे केक की तस्वीर खुद उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “24 कैरेट रियल गोल्ड केक। लव डोज 2 के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेशन।”

35

बकौल उर्वशी, "मेरी जर्नी की टेपेस्ट्री में आपका शुक्रिया यो यो हनी सिंह। आपकी मौजूदगी कृतज्ञता के धागों से बुनी हुई है। आपके अथक प्रयासों और मेरे लिए सच्चे कंसर्न ने मेरे करियर का एक शानदार चैप्टर तैयार किया है। आपके लिए मेरी फीलिंग बयां करने में शब्द लड़खड़ा रहे हैं।"

45

उर्वशी रौतेला की पोस्ट देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने हैरान होते हुए लिखा है, "सोने का केक!" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "भारत की पहली महिला, जिसने 24 कैरेंट असली सोने का केक काटा।" एक यूजर का कमेंट, "तो आपके पेट तो सोना ही सोना होगा ना।" एक यूजर ने लिखा है, "क्या फायदा यार...तीन करोड़ का केक बर्बाद कर दिया।" एक यूजर का कमेंट है, "3 करोड़ के केक का मर्डर।" एक यूजर ने लिखा है, "खाना है या रखना है।"

55

बता दें कि उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो 'लव डोज 2' पर काम कर रहे हैं, जिसके सिंगर और रैपर हनी सिंह हैं। फिल्मों की बात करें तो आगे उर्वशी को हिन्दी की 'दिल है ग्रे' और तेलुगु की 'ब्लैक रोज' में देखा जाएगा। फिलहाल इन फिल्मों की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

और पढ़ें…

पति आमिर खान में थीं ये कमियां, तलाक के बाद किरण राव ने खोली पोल!

फिर मां बनने को तैयार सुपरस्टार की पत्नी, 8 माह पहले दिया बेटी को जन्म

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories