
एंटरटेनमेंट डेस्क. वरुण धवन (Varun Dhawan) पापा बनने वाले हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। दरअसल, वरुण और उनकी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर उनकी फैमिली प्लानिंग का अंदाजा लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वरुण और नताशा की ये तस्वीरें मुंबई के खार इलाके में स्थित एक फर्टिलिटी क्लिनिक की हैं। तस्वीरों में नताशा ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं वरुण ब्लैक कलर के ट्रैक पेंट और ब्लू कलर के स्वेटशर्ट में दिखाई रहे हैं। वरुण किसी से फोन पर बात करते भी दिखाई दे रहे हैं।
इंटरनेट यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर वरुण और नताशा की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्हें फर्टिलिटी सेंटर से बाहर निकलते देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि वे पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स तो उन्हें एडवांस में बधाई तक देने लगे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "एडवांस में बधाई हो।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, “दोनों को पैरेंट्स बनने पर एडवांस में बधाई।”
2021 में हुई वरुण-नताशा की शादी
नताशा दलाल वरुण धवन की बचपन की दोस्त हैं। दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और 24 जनवरी 2021 को वे शादी के बंधन में बंध गए। वरुण की शादी के बाद से ही उनके फैन्स बेसब्री से उनके पापा बनने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि वरुण धवन 35 साल के हो चुके हैं और नताशा भी 34 साल की हैं। उनके पैरेंट्स बनने का यही सबसे सही समय है। हालांकि, वरुण धवन और नताशा दलाल वाकई पैरेंट्स बनने वाले हैं, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
11 साल से फिल्मों में एक्टिव वरुण
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन 11 साल से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर एक्टिव हैं। उनकी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर' थी, जो 2012 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्हें 'मैं तेरा हीरो', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बदलापुर', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'जुगजुग जियो' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। पिछली बार वे 'भेड़िया' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। उनकी आने वाली फिल्मों में 'बवाल' शामिल है, जो इसी साल रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में पहली बार वे जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
और पढ़ें…
'इंडियन आइडल' की पूर्व होस्ट ने खोला शो का काला चिट्ठा, बताया आखिर क्यों छठे सीजन के बाद बना ली दूरी
VIDEO में देखें ट्रैडमिल पर कैसे सरपट दौड़े 66 साल के अनिल कपूर, फिटनेस देखकर हर कोई रह गया हैरान
डेढ़ साल की बेटी के साथ हुई ऐसी हरकत कि सहम गईं प्रिटी जिंटा, एक्ट्रेस ने शेयर किया डरावना अनुभव
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।