Y+ सिक्योरिटी तोड़कर सलमान खान के पास पहुंचा फैन, VIRAL वीडियो में देखें कैसे चुप खड़े देखते रह गए बॉडीगार्ड्स

Published : May 25, 2023, 12:07 PM ISTUpdated : May 25, 2023, 12:08 PM IST
Salman khan

सार

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा फैन सिक्योरिटी तोड़कर सलमान के पास पहुंच जाता है। वहीं सलमान भी उसे गले से लगा लेते हैं। अब सलमान के इस जेस्चर की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान को काफी समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस वजह से उनकी सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। इसके बाद से सलमान के आस पास कोई भटक भी नहीं पाता है। लेकिन इसके बावजूद बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे हर कोई देखता रह गया।

सिक्योरिटी तोड़कर सलमान के पास पहुंचा नन्हा फैन

दरअसल सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो काफी तगड़ी सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान की नजर एक नन्हे फैन पर पड़ती है। ऐसे में वो उसे देखकर रुक जाते हैं। इतने में ही वो बच्चा सारी सिक्योरिटी तोड़ते हुए सलमान की तरफ भागता हुआ चला आता है और उनसे कसकर लिपट जाता है। यह देखकर सलमान भी उसे गले से लगा लेते हैं।

 

लोग कर रहे सलमान के जेस्चर की तारीफ

अब सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ करने लगते हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'भाई के इस जेस्चर ने सबका दिल जीत लिया।' दूसरे ने लिखा, 'सलमान खान जैसे नेक इंसान कोई नहीं है।' वहीं तीसरे ने लिखा, 'एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे सलमान भाई।'

सलमान के पास है Y+ सिक्योरिटी

आपको बता दें सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस वजह से सलमान को मुंबई पुलिस की ओर से Y+ सिक्योरिटी दी जा रही है। वहीं सलमान ने भी पिछले महीने अपनी सुरक्षा के लिए एक हाई-एंड बुलेटप्रूफ SUV खरीदी है, जिसकी कीमत 1 से 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उन्होंने इस कार को विदेश से इम्पोर्ट कराया है। इस बुलेटप्रूफ कार की खास बात ये है कि ये काफी तगड़ी सुरक्षा देती है।

और पढ़ें..

'अनुपमा' एक्टर नितेश पांडे के निधन से रुपाली गांगुली का हुआ बुरा हाल, फफक-फफक कर रोती आईं नजर; देखें VIDEO

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 - Gadar 2 Hit, फिर भी सनी देओल को काम क्यों नहीं दे रहे बड़े डायरेक्टर? जानिए वजह
Mardaani 3 Collection Day 4: बॉर्डर 2 के तहलके में कैसा है मर्दानी 3 का हाल, देखें कमाई