प्रियंका चोपड़ा ने BF को अलमारी में क्यों छुपाया? पकड़ी गईं तो हुआ था यह हाल

Published : Nov 30, 2024, 07:30 AM IST
priyanka chopra hide boyfriend in closet

सार

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'Unfinished' में खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने अपनी मौसी से एक लड़के को छुपाने की कोशिश की थी, जिसके बाद घर में बवाल मच गया था और उन्हें वापस भारत भेज दिया गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड स्टार्स से जुड़े कई कहानी-किस्से ऐसे हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। ऐसा ही एक किस्सा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से जुड़ा है, जो आपको बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आपको बता दें कि जवानी के दिनों में प्रियंका एक कांड कर बैठी थी और बाद में पकड़ी भी गई थी। उसके बाद घर में काफी बवाल मचा था। प्रियंका ने इस किस्से का जिक्र अपनी ऑटोबायोग्राफी 'Unfinished' में भी किया है। आइए, जानते हैं आखिर क्या है प्रियंका से जुड़ा वो किस्सा...

जब अमेरिका में थी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'Unfinished' में बताया था कि बात उन दिनों की है जब वे 10वीं क्लास में पढ़ती थीं और अपनी किरण मौसी के साथ इंडियानापोलिस, अमेरिका में रहती थीं। इसी दौरान स्कूल में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात बॉब नाम के एक लड़के से हुई। उन्होंने बुक में आगे बताया कि बॉब काफी रोमांटिक और मजाकिया लड़का था। उसकी इन्हीं अदाओं की वजह से वे उसकी दीवानी हो गईं थीं। बॉब ने प्रियंका को अपनी चैन भी गिफ्ट की थी। दोनों स्कूल में एक-दूसरे का हाथ थामे घूमते रहते थे। प्रियंका ने बुक में इस बात का भी खुलासा किया था कि वे हर पल बॉब के प्यार में ही खोई रहती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी तय कर लिया था कि वे बॉब से ही शादी करेंगी।

प्रियंका चोपड़ा ने अलमारी में छुपाया था बॉब को

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बुक में एक घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि एक बार वे बॉब को अपने घर ले गईं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे टीवी देख रहे थे। तभी उनकी नजर खिड़की पर पड़ी और उन्होंने देखा कि मौसी घर आ रही है, जबकि उनके घर आने का ये टाइम नहीं था। मौसी को आता देख वो बहुत ज्यादा घबरा गई थीं। उन्होंने आगे बताया कि बॉब को घर से बाहर निकालने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था। इसलिए दोनों अंदर वाले कमरे में गए और उन्होंने बॉब को एक अलमारी में छुपा दिया था। उन्होंने बुक में आगे बताया कि मौसी घर में आई और रूम को देखने लगी। उस वक्त वे खुद बायोलॉजी की किताब पढ़ने का नाटक कर रही थीं। फिर मौसी अंदर आई और बोली अलमारी का दरवाजा खोलो। मौसी की बात सुनकर वो बहुत ज्यादा घबरा गईं थी और उन्होंने अपनी मौसी को इतने गुस्से में पहले कभी नहीं देखा था। फिर डरते हुए अलमारी खोली और उसमें से एक लड़का बाहर आया। इसके बाद मौसी ने मां को फोन लगाकर शिकायत की। घर भर में खूब बवाल मचा। फिर क्या था उन्हें वापस इंडिया भेज दिया गया।

टॉप एक्ट्रेस हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हालांकि, लंबे समय से वे किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उन्होंने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में एंट्री ली थी। उन्होंने 2003 में फिल्म द हीरो से डेब्यू किया था। इसके बाद वे अंदाज, मुझसे शादी करोगी, एतराज, कृष, डॉन, फैशन, बर्फी, मैरी कॉम, दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी जैसी कई फिल्मों में काम किया। बता दें कि हाल ही में खबर आई कि प्रियंका की 20 साल पुरानी फिल्म एतराज का सीक्वल बन रहा है। हालांकि, फिल्म से प्रियंका को बाहर कर दिया गया है। इतना ही नहीं डायरेक्टर सुभाष घई का यह भी कहना है कि वे फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर को भी नहीं लेंगे। वे फिल्म नई जनरेशन की स्टारकास्ट के साथ बनाएंगे। आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों -2 डिग्री में अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें...

6 STAR ने किया रिजेक्ट, फिर ये बना 'शैतान', वो मूवी जिसने पलभर में मचाई थी तबाही

क्या था T-Series के मालिक की बेटी की मौत का सच, 5 महीने बाद खुलासा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

SRK की बेटी को किसने रुलाया, लीड रोल छोड़िए सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए किया रिजेक्ट?
Border 2 का ट्रेलर कब आएगा? कब शुरू होगी सनी देओल फिल्म की एडवांस बुकिंग