पठान को लेकर खेला माइंड गेम क्या साबित होगा फायदे का सौदा, जानें इन 10 फिल्मों के HIT होने का फंडा

Published : Jan 26, 2023, 07:00 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान की पठान ने रिलीज के साथ ही धमाका किया। कहा जा रहा है कि फिल्म को एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा मिलेगा। मतलब कि कई बार मेकर्स शुक्रवार से पहले फिल्म रिलीज कर छुट्टी के साथ वीकेंड का भी फायदा उठाते हैं, जैसा कि पठान के साथ।

PREV
110

1. पठान
आपको बता दें कि ऐसे कई मेकर्स है, जिन्होंने माइंड गेम खेलते हुए अपनी फिल्मों को शुक्रवार से पहले यानी बुधवार या गुरुवार को रिलीज कर बॉक्स ऑफिस पर फायदा उठाया। ऐसे में कई फिल्में ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई। अब सवाल यह है कि क्या पठान को इसका फायदा मिलेगा।

210

2. केजीएफ 2
2022 में आई साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 शुक्रवार से पहलने यानी गुरुवार को रिलीज की गई और इससे उसे फायदा भी मिला। फिल्म ने पहले वीकेंड 193.99 करोड़ की कमाई की। 

310

3. वार
2019 में आई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। फिल्म ने रिलीज के साथ तहलका मचाया था। फिल्म पर यूज किए गए मेकर्स का मास्टर स्ट्रोक काम आया और इसने पहले वीकेंड 166.25 करोड़ का कारोबार किया था।

410

4. सुल्तान
सलमान खान की फिल्म सुल्तान जो 2016 में आई थी को भी मेकर्स ने माइंड गेम खेलते हुए शुक्रवार से एक दिन रिलीज की थी। ऐसा करने से फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 180.36 करोड़ का कलेक्शन किया था।

510

5. प्रेम रतन धन पायो
सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म प्रेम रतन धन पायो को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। 2015 में आई इस फिल्म को शुक्रवार से पहले रिलीज कर मेकर्स को अच्छा खासा मुनाफा हुआ। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 129.77 करोड़ का कारोबार किया था। 

610

6. बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन
2017 में आई प्रभास और अनुष्का शेट्टी की फिल्म बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाका किया था। फिल्म को शुक्रवार से पहले रिलीज करना मेकर्स के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ। फिल्म के फर्स्ट वीकेंड पर 128 करोड़ की कमाई की थी।

710

7. ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान
ये तो सभी जानते हैं कि 2018 में आई आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन शुक्रवार से पहले रिलीज हुई इस फिल्म को पहले वीकेंड पर अच्छा खासा फायदा हुआ था। फिल्म ने 123 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

810

8. पद्मावत 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा किया था। गुरुवार के दिन रिलीज हुई फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा हुआ और इसने करीब 114 करोड़ का बिजनेस किया था।

910

9. मिशन मंगल 
2019 में आई फिल्म मिशन मंगल ने अपने वीकेंड पर बेहतरीन कमाई की थी। अक्षय कुमार और विद्या बालन की इस फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला था और फिल्म ने करीब 97 करोड़ रुपए कमाए थे। 

1010

10. केसरी
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी भी इस लिस्ट में शामिल है। 2019 में आई इस फिल्म को शुक्रवार से एक दिन पहले रिलीज किया गया था। मेकर्स का यह मास्टर स्ट्रोक काम आया और फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का कलेक्शन 78 करोड़ रुपए रहा था। 

ये भी पढ़ें..
पार्टी पठान के घर रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए.. रोंगटे खड़े कर देंगे SRK की मूवी के 10 धांसू डायलॉग्स

Pathaan First Review: क्रेजी फैन्स बोले- फिल्म आउटस्टैंडिंग, किंग इज बैक, ब्लॉकबस्टर पैकेज

10 Points में जानें साउथ फिल्मों की आंधी के बीच आखिर क्यों देखनी चाहिए शाहरुख खान की Pathaan

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories