
हक और जटाधारा यानी यामी गौतम और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्में एक दिन यानी 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दोनों की फिल्मों का सब्जेक्ट एकदम अलग है। यामी की फिल्म हक की लड़ाई पर बेस्ड है तो सोनाक्षी की हॉरर मूवी है। हालांकि, दोनों ही फिल्में दम दिखा पाई। 10 दिन में ही दोनों का दम निकल गया। अब तो अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 रिलीज हो गई है तो इन दोनों फिल्मों की कमाई पर और बुरा असर पड़ा है। इसी बीच हक और जटाधारा के 10वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है। हक की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिल रहा है पर जटाधारा का बुरा हाल है।
यामी गौतम की फिल्म हक की रिलीज 10 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 1.75 करोड़ से ओपनिंग डे पर खाता खोला था। दूसरी दिन फिल्म ने 3.35 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन फिल्म ने 3.85 करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद फिल्म की कमाई तेजी से गिरी। चौथे दिन इसने 1.05 करोड़ कमाए। पांचवें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले वीक फिल्म ने 14 करोड़ का बिजनेस किया। 9वें दिन इसने 1.1 करोड़ कमाए और 10वें दिन इसका कलेक्शन 1.20 करोड़ रहा। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 16.95 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 40 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 23.89 करोड़ कमा लिए हैं। सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। इसमें यामी के साथ इमरान हाशमी के साथ शीबा चड्ढा लीड रोल में हैं। इसे विनीत जैन, विशाल गुरनानी, जूही पारेख मेहता और हरमन बावेजा ने जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले बनाया है।
ये भी पढ़ें... 2026 में इन 10 फिल्मों का सबसे ज्यादा इंतजार, 7 साउथ की-एक हीरो दो बार मचाएगा गदर
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधारा भी हक के साथ रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 1.07 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसने 1.07 करोड़ कमाए। तीसरे दिन इसका कलेक्शन 1.25 करोड़ रहा। इसके बाद मूवी का कलेक्शन करोड़ से लाख पर आ गया। चौथे दिन इसने 55 लाख कमाए। पांचवें दिन इसने 6 लाख का कलेक्शन किया। पहले वीक मूवी का कलेक्शन 5.65 करोड़ रहा। 9वें दिन इसने 2 लाख कमाए और 10 दिन भी इसका कलेक्शन 2 लाख ही रहा। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक नेट 5.71 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म का बजट 35 करोड़ है और इसके डायरेक्टर वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल हैं। ये के सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसे प्रेरणा अरोड़ा, उमेश केआर बंसल, राजीव अग्रवाल, शिविन नारंग और निखिल नंदा ने प्रोड्यूस किया है।
ये भी पढ़ें... Mahesh Babu की सिर्फ एक अपकमिंग फिल्म, जिसे देखने करना होगा 2 साल इंतजार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।