राशी खन्ना ने हैदराबाद में खरीदा तीसरा घर, कीमत सुन छूटे लोगों के पसीने

Published : Apr 05, 2024, 11:41 AM IST
Raashii Khanna

सार

सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें राशी खन्ना अपने नए घर का गृह प्रवेश करती हुई दिखाई दे रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'योद्धा' की एक्ट्रेस राशी खन्ना को लेकर एक खास खबर सामने आई है। राशी ने हैदराबाद में अपना नया घर खरीदा है। अब राशी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अपने नए घर का गृह प्रवेश करती हुई नजर आ रही हैं। इन फोटोज में राशी अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ नए घर की पूजा करती हुई नजर आ रहे हैं।

लोग कर रहे ऐसे रिएक्ट

वायरल हो रही इन तस्वीरों में राशी खन्ना पिंक कलर के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। राशी ने अपनी मेहनत की कमाई से यह तीसरा घर खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। ऐसे में फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। जहां एक ने कहा, 'इतने कम समय में इतना कुछ करने की आपको बहुत-बहुत बधाई।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'इतने कम समय में इतनी सफलता हासिल करना बहुत बड़ी बात है।'

राशि खन्ना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आपको बता दें कि राशि खन्ना ने बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में वो सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म 'योद्धा' में नजर आई थीं, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया था। राशि खन्ना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो बहुत जल्द विक्रांत मैसी के साथ 'द साबरमती रिपोर्ट' में दिखाई देंगी। यह फिल्म 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा राशि तमिल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी फिल्म 'अरनमनई' के चौथे पार में भी नजर आएंगी। राशी की पाइपलाइन में तेलुगु फिल्म 'तेलुसु कड़ा' भी है।

और पढ़ें..

No Entry 2 में हुई इन 3 ग्लैमरस हसीनाओं की एंट्री, फिल्म में लगाएंगी हॉटनेस का तड़का

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर