Border 2 एक्टर को करनी पड़ी मुंबई मेट्रो की सवारी, ये वीडियो हुए वायरल

Published : Jan 24, 2026, 09:06 PM IST

Border 2 Actor Varun Dhawan Travels in Mumbai Metro: वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस को बताया कि वह मुंबई मेट्रो में सफर कर रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस से यह भी पूछा कि वे किस थिएटर में जा रहे हैं।

PREV
16

'बॉर्डर 2' की रिलीज के पहले 'संदेशे आते हैं' गाना रिलीज हो गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर वरुण धवन को उनकी एक्टिंग खासतौर पर उनकी स्माइल के लिए खूब ट्रोल किया गया था। फिल्म मेकर ने इसे क्रिटिक्स की सोची समझी साजिश बताया था।

26

वहीं 'बॉर्डर 2' की रिलीज के बाद अब वरुण धवन अपने अभिनय के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं। वहीं एक्टर अपने दर्शकों से मिलने के लिए सिनेमाघरों का दौरा कर रहे हैं और शनिवार को एक थिएटर में जाते समय उन्होंने ट्रैफिक से बचने के लिए मुंबई मेट्रो में सफर करना चुना। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी।

36

वरुण धवन ने मेट्रो से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मैं किसी थिएटर में अचानक पहुंचने वाला हूं। बाद में, मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। नीचे पोस्ट देखें...

46

वरुण धवन ने मेट्रो में सवारी करते हुए अपना सेल्फी वीडियो भी शेयर किया है। इस दौरान वे कई पैसेंजर्स के साथ गुफ्तगू  करते हुए नज़र आए। इस दौरान वे अपने फेस को मास्क से कवर किए हुए थे। 

56

सोशल मीडिया पर वरुण धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉर्डर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान फैंस से मिलते नजर आ रहे हैं। वीडियो नीचे देखें...

66

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉर्डर 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म को सकारात्मक समीक्षाएं मिली हैं और दर्शकों की प्रतिक्रिया भी काफी अच्छी है, इसलिए सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में उछाल आने की उम्मीद है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories