Border 2 Day 3 Collection: तीसरे दिन रॉकेट बनी सनी देओल की फिल्म, मारी 100 CR क्लब में एंट्री

Published : Jan 25, 2026, 03:12 PM ISTUpdated : Jan 26, 2026, 07:36 AM IST

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 3 दिन में वर्ल्डवाइड और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 CR क्लब में एंट्री ले ली है। खासकर तीसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस कदर रॉकेट बनी कि एक ही दिन में अर्धशतक लगा दिया। जानिए फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन और कुल कमाई…

PREV
15
बॉर्डर 2 की तीसरे दिन की कमाई

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट scnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'बॉर्डर 2' ने तीसरे दिन यानी रविवार को भारत में तकरीबन 54.5 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही देश में इसकी कमाई का आंकड़ा 121  करोड़ रुपए हो गया है।

25
'बॉर्डर 2' वर्ल्डवाइड 150 करोड़ पार

अगर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'बॉर्डर 2' तीसरे दिन यहां 100 करोड़ और 150 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 172.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसमें से 145.20 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने इंडिया में और 27 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन ओवरसीज मार्केट से किया है। 

यह भी पढ़ें : Border 2 Day 3 Advance Booking: 24 घंटे में बिके 7.5 लाख टिकट, BO पर आया कमाई का तूफ़ान!

35
'बॉर्डर 2' बनी भारत में सनी देओल की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म

'भारत में भी 'बॉर्डर 2' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इसके साथ ही यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। इससे पहले 2023 में 'ग़दर 2' ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए भारत में 525.45 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।

45
वर्ल्डवाइड सनी देओल की 4 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में

अगर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो कि सनी देओल की चार फ़िल्में अब 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं। इनमें 'बॉर्डर 2', 'जाट', 'ग़दर 2' और 'ग़दर' इस क्लब में शामिल हैं, जिनकी दुनियाभर में कमाई क्रमशः 158.5 करोड़ रुपए, 119.24 करोड़ रुपए, 691.08 करोड़ रुपए और 111.73 करोड़ रुपए की रही।

यह भी पढ़ें : Border 2 की वो हीरोइन कौन, जो देश की सबसे कमाऊ फिल्म में कर चुकी है काम

55
'बॉर्डर 2' का बजट कितना है?

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' का बजट लगभग 275 करोड़ रुपए है। जे.पी. फिल्म्स और टी-सीरीज के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण हुआ है। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और परमवीर चीमा जैसे कलाकारों ने भी अहम् भूमिका निभाई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories