
Cannes 2026 Alia Bhatt Ignored By Photographers: फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा टाउन में दुनिया के सबसे बड़े और मोस्ट पॉपुलर फिल्म फेस्टिवल कान्स 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन इवेंट के रेड कारपेट पर बॉलीवुड हसीना आलिया भट्ट ने अपना जलवा दिखाया। पिंक स्टाइलिश गाउन में आलिया की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। आलिया अपने लुक के साथ एक और वजह से भी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, इवेंट से जुड़े कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि आलिया को फोटोग्राफर्स द्वारा पूरी तरह से इग्नोर किया जा रहा है।
आलिया भट्ट कान्स 2026 के रेड कारपेट पर नजर आईं। आलिया पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रेड कारपेट पर दिखीं। उन्होंने स्माइल और फ्लाइंग किस भी दिया। हालांकि, जैसे ही उन्होंने पोज दिया वहां मौजूद इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स ने उन्हें पूरी तरह से इग्नोर किया। वे आलिया की फोटोज क्लिक करने के बजाए दूसरी सेलिब्रिटीज को क्लिक करने में ज्यादा रुचि दिखाते नजर आए। इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। सौम्या नाम की यूजर ने लिखा- सभी ने उसे इग्नोर किया, फोटोग्राफर्स तक ने उनके फोटोज क्लिक नहीं किए। मोहसीन नाम की यूजर ने लिखा- Omg कैमरामैन उसे इग्नोर कर रहे हैं, पर क्यों। नीराली नाम की यूजर ने लिखा- कोई उसकी फोटोज क्लिक नहीं कर रहा है। महेंद्र तिवारी नाम के यूजर ने लिखा- कोई कैमरामैन रिस्पॉन्स नहीं दे रहा। नाज खान नाम के यूजर ने लिखा- इतनी बड़ी बेइज्जती, आलिया को सबसे इग्नोर किया। शाहिद अहमद नाम के यूजर ने लिखा- इस बेचारी का कोई फोटो ही नहीं ले रहा है। शिवानी गौतम नाम की यूजर ने लिखा- इतनी ज्यादा बेइज्जती। मुकेश ठाकुर नाम के यूजर ने लिखा- ये छपरी कौन है। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।
ये भी पढ़ें... Cannes 2026: आलिया भट्ट ने स्ट्रैपलेस गाउन में दिखाया जलवा, नेकपीस पर ठहरी सबकी निगाहें-PHOTOS
आलिया भट्ट ने कान्स 2026 के रेड कारपेट पर तमारा राल्फ का स्ट्रैपलेस पेस्टल पिंक कलर का गाउन कैरी किया था। बॉडी फिटेड इस गाउन के साथ एक लंबी ट्रेल भी थी। उन्होंने अपने बाल खुल रखे थे और न्यूड मेकअप में उनका सिम्पल लुक भी क्लासी दिख रहा था। उन्होंने 168.27 कैरेट का पिंक कोरल और 5.53 कैरेट के गोलकुंडा टाइप 2A डायमंड से बना नेकपीस कैरी किया था। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 15 से 25 करोड़ के बीच है। आने वाले समय में कान्स 2026 के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय, तारा सुतारिया, अदिति राव हैदरी, उर्वशी रौतेला, पूजा बत्रा, करन जौहर सहित अन्य सेलेब्स नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें... बिना हीरोइन की 10 हीरो वाली वो फिल्म, जिसने BO पर गदर मचा मेकर्स को बनाया मालामाल-2 सीक्वल भी बने
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।