Thalapathy Vijay CM बनते ही तृषा कृष्णन पर मेहरबान! दिया ऐसा तोहफा जिसकी खूब हो रही चर्चा

Published : May 13, 2026, 12:12 PM ISTUpdated : May 13, 2026, 12:17 PM IST
Tamil Nadu CM Vijay latest news

सार

तमिल सिनेमा के सुपर स्टार थलापति विजय फिल्मों की तरह राजनीति में भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। खासकर तमिलनाडु के मुक्यमंत्री बनने के बाद वे अपने फैसलों से सबको चौंका रहे हैं। अब उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसे एक्ट्रेस तृषा कृष्णन से जुड़ा माना जा रहा है, जिन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी गर्लफ्रेंड भी बताया जाता है। ।

Karuppu इस साल की सबसे चर्चित तमिल फिल्मों में गिनी जा रही है। सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर यह फिल्म 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से ठीक पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा तब शुरू हुई, जब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री Joseph Vijay का खास अंदाज में धन्यवाद किया। मेकर्स ने बताया कि सरकार ने फिल्म के लिए सुबह 9 बजे के स्पेशल शो की अनुमति दे दी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई और त्रिशा-विजय के रिश्ते की चर्चाएं भी फिर सुर्खियों में आ गईं।

‘Karuppu’ को मिला 9 AM शो का बड़ा फायदा

फिल्म के मेकर्स ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारे माननीय मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने ‘Karuppu’ के 9 AM शो की अनुमति दी। ‘Karuppu’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो 14 मई से सुबह 9 बजे शुरू होगा।” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला। तमिल सिनेमा में किसी बड़ी फिल्म को मॉर्निंग शो की अनुमति मिलना हमेशा चर्चा का विषय बन जाता है और अब ‘Karuppu’ भी उसी वजह से ट्रेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay के सीएम बनने पर रजनीकांत ने जोड़े हाथ, चुपचाप निकले, वायरल हुआ वीडियो

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए फैंस के रिएक्शन

मेकर्स की पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “4 या 6 बजे का शो भी मांग सकते थे।” वहीं दूसरे यूजर ने ट्वीट किया, “वाह सुपर भाई, तमिलनाडु के इतिहास और सिविक्स में पहली बार किसी तमिल फिल्म को 9 AM FDFS मिला, विजय अन्ना धन्यवाद।” एक और यूजर ने लिखा, “कभी अपनी फिल्मों के लिए सरकार से स्पेशल शो की अनुमति मांगने वाले विजय के पास अब पूरी इंडस्ट्री अनुमति मांग रही है। क्या सफर है!” इन रिएक्शंस ने फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर माहौल गर्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay ने ली CM पद की शपथ तो बह निकले तृषा कृष्णन के आंसू, देखें VIRAL VIDEO

त्रिशा-विजय की चर्चा और सूर्या की बॉक्स ऑफिस परीक्षा

पिछले कुछ हफ्तों से तृषा कृष्णन और जोसेफ विजय के रिश्ते की अफवाहें लगातार चर्चा में हैं। त्रिशा हाल ही में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी नजर आई थीं। इस दौरान उनकी आंखों में विजय के सीएम बनने की ख़ुशी के आंसू भी देखे गए थे। दिलचस्प बात यह है कि 4 मई को विजय की चुनावी जीत का ऐलान हुआ और उसी दिन त्रिशा का जन्मदिन भी था। दूसरी तरफ, सूर्या की पिछली फिल्में ‘रेट्रो’ और 'कंगुवा' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। ऐसे में अब सबकी नजरें ‘Karuppu’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही फैंस से शानदार रिस्पॉन्स हासिल कर चुका है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'राम-कृष्ण को नहीं देखा, पर मोदी को देखा है, इस एक्टर का बयान हो रहा वायरल
Cannes 2026: आलिया भट्ट ने स्ट्रैपलेस गाउन में दिखाया जलवा, नेकपीस पर ठहरी सबकी निगाहें-PHOTOS