थलापति विजय ने रविवार (10 मई) को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस मौके पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी मौजूद थीं। जब विजय शपथ ले रहे थे, तब तृषा की ख़ुशी के आंसू बह निकले। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विजय की पहली स्पीच सुनते वक्त तृषा की आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं। 

तमिल सुपरस्टार से मुख्यमंत्री बने विजय के शपथ ग्रहण समारोह ने पूरे देश का ध्यान खींचा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के वायरल रिएक्शन की हो रही है। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में तृषा अपनी मां उमा कृष्णन के साथ पहुंचीं। विजय के मुख्यमंत्री बनने और पहली स्पीच के दौरान तृषा भावुक नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनके आंसू भरे चेहरे के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लंबे समय से विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर अफवाहें भी चर्चा में रही हैं। ऐसे में समारोह में उनका इमोशनल मोमेंट फैंस के लिए सबसे बड़ी हाइलाइट बन गया।

विजय की पहली स्पीच सुन भावुक हुईं तृषा

10 मई को सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक समारोह में कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान तृषा कृष्णन ने खींचा। ब्लू साड़ी में पहुंचीं तृषा विजय की पहली स्पीच के दौरान बेहद भावुक दिखीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वे आंखों में आंसू लिए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। फैंस इस मोमेंट को विजय की राजनीतिक यात्रा का सबसे इमोशनल पल बता रहे हैं। लंबे समय से दोनों के रिश्ते की अफवाहें भी चर्चा में रही हैं, जिससे यह वीडियो और ज्यादा वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें : CM Thalapathy Vijay की वो 7 फ़िल्में, जिनमें दिख चुका उनका मुख्यमंत्री वाला अंदाज़!

Scroll to load tweet…

तृषा ने विजय को दी बधाई, कहा- ‘मैं बहुत खुश हूं’

एक इंटरव्यू में तृषा कृष्णन ने विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा, “कॉनग्रेचुलेशंस… मैं बहुत खुश हूं।” जब उनसे तमिलनाडु की जनता के लिए कुछ कहने को कहा गया, तो उन्होंने फिर कहा, “हां, बधाई।” तृषा का यह छोटा लेकिन भावुक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। फैंस इसे विजय के लिए उनके खास लगाव से जोड़कर देख रहे हैं। समारोह में उनकी मौजूदगी ने भी दोनों को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा दे दी है।

यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay से पहले ये 5 स्टार भी CM बन रच चुके इतिहास

विजय बोले- ‘मैं कोई मसीहा नहीं, आम आदमी हूं’

अपने पहले मुख्यमंत्री संबोधन में विजय ने लोगों से एकजुट होकर तमिलनाडु को नई दिशा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक नए दौर की शुरुआत है, जो धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय पर आधारित होगी। विजय ने कहा, “मैं कोई दैवीय दूत या मसीहा नहीं हूं, मैं एक आम इंसान हूं जो सामान्य जिंदगी जीता है।” उन्होंने जनता से झूठे वादे न करने का भरोसा भी दिलाया। दूसरी ओर, विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायगन’ भी रिलीज का इंतजार कर रही है, जो जल्दी ही थिएटर्स में आ सकती है।