- Home
- Entertainment
- 'बुड्ढे, ऐसे क्यों बोल रहे हो', ट्रोलिंग से परेशान अमिताभ बच्चन ने KBC 18 में किया खुलासा
'बुड्ढे, ऐसे क्यों बोल रहे हो', ट्रोलिंग से परेशान अमिताभ बच्चन ने KBC 18 में किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने KBC 18 में बताया कि सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर ट्रोल किए जाने के बाद उन्होंने कम पोस्ट करना शुरू कर दिया। बिग बी ने यह भी कहा कि उनके फॉलोअर्स फिर भी बढ़ रहे हैं।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी में शोहरत और कामयाबी के कई मुकाम हासिल किए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 18' (Kaun Banega Crorepati 18) के मंच पर बिग बी ने खुलासा किया कि उम्र को लेकर किए जाने वाले भद्दे कमेंट्स की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर कम लिखना शुरू कर दिया है।

अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर क्यों किया गया ट्रोल?
'कौन बनेगा करोड़पति 18' के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट विनम्र ने अमिताभ बच्चन से सोशल मीडिया पर मिलने वाली हेट या निगेटिव कमेंट से निपटने के बारे में पूछा। तो बिग बी ने अपने अनुभव को शेयर किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में सोशल मीडिया उन्हें एक अच्छा माध्यम लगता था, लोगों तक पहुंचने के लिए। दिल की बात करने के लिए। लेकिन जब उन्होंने अपनी पोस्ट पर आने वाले कमेंट्स पढ़ने शुरू किए, तो उनका नजरिया बदलने लगा।
लोग उनकी उम्र पर करते थे कमेंट
अमिताभ ने बताया कि कुछ लोग उनकी उम्र को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखते थे। उन्हें 'बुड्ढे' कहकर संबोधित किया जाता था और सवाल उठाए जाते थे कि वह इस उम्र में ऐसी बातें क्यों लिख रहे हैं। अभिनेता के मुताबिक, इस तरह की भाषा पढ़कर उन्हें अजीब लगता था। जिसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने विचार लिखना कम कर दिया।
कम पोस्ट करने के बाद भी बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स
अमिताभ बच्चन ने अपनी बात को गंभीर रखने के बजाय मजाकिया अंदाज में एक दिलचस्प बात भी कही। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर कम लिखने के बावजूद उनके फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं। बिग बी की इस बात पर कंटेस्टेंट और शो में मौजूद दर्शक हंसने लगे।
इसे भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Upcoming Movies: 84 की उम्र में भी बिग बी का जलवा कायम, इन 5 फिल्मों में आएंगे नज़र
2008 से ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े हैं बिग बी
अमिताभ बच्चन लंबे समय से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं। वह अपने ब्लॉग के जरिए भी विचार, अनुभव और रोजमर्रा की बातें साझा करते रहे हैं। उन्होंने साल 2008 में अपना निजी ब्लॉग शुरू किया था।
और पढ़ें: 84 साल के अमिताभ बच्चन के 84 शानदार डायलॉग, जिन पर आज भी बजती हैं तालियां
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।