MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • करीना कपूर की ननद 50 की उम्र में हैं कुंवारी, शादी नहीं हो पाने की वजह पिता के इस काम को बताया

करीना कपूर की ननद 50 की उम्र में हैं कुंवारी, शादी नहीं हो पाने की वजह पिता के इस काम को बताया

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी 50 की उम्र में भी सिंगल हैं। उन्होंने बताया कि पिता मंसूर अली खान ने उन्हें कम उम्र में आत्मनिर्भर बना दिया। जिसकी वजह से वो आज तक शादी को लेकर समझौता नहीं कर पाती हैं। आइए बताते हैं, करीना की ननद ने क्या कुछ बताया।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Oct 13 2026, 01:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : instagram

बॉलीवुड के पटौदी फैमिली में बस एक सबा पटौदी हैं, जो शादी के बंधन से दूर हैं। सैफ अली खान की बहन 50 की उम्र में भी सिंगल हैं। सवाल है कि वो क्या शादी नहीं करना चाहती हैं, जिसका जवाब है नहीं। करीना कपूर की ननद शादी करना चाहती हैं, लेकिन जिस तरह का लड़का चाहिए वो उन्हें मिल नहीं पाया है। सबा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी शादी, रिश्तों और जिंदगी के अनुभवों पर खुलकर बात की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : instagram

पिता मंसूर अली खान पटौदी ने कैसे बदली सबा की सोच?

सबा पटौदी ने अपनी बातचीत में पिता मंसूर अली खान पटौदी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें कम उम्र से ही जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनना सिखाया था। सबा के मुताबिक, वह अक्सर अपने पिता से कहती थीं कि उन्होंने उन्हें दूसरों से अलग बनना सिखाया है। ऐसे में वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिता सकतीं, जो जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार न हो। उन्होंने कहा कि मजबूत और आत्मनिर्भर महिलाओं के साथ रिश्ता निभाने के लिए मेच्योरिटी बहुत जरूरी हैं।

35
Image Credit : instagram

अभी भी शादी की की उम्मीद

उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अकेले रहना और अपनी आजादी पसंद है। इसका मतलब यह नहीं कि वह अकेलापन महसूस करती हैं या रिश्ते की संभावना से दूर हो गई हैं। सबा अपने आसपास ऐसे लोगों को भी देखती हैं, जो 50 साल की उम्र में नई शुरुआत कर रहे हैं और नए रिश्ते बना रहे हैं। इसलिए उन्हें लगता है कि जिंदगी में सही साथी मिलने की संभावना हमेशा बनी रहती है।

45
Image Credit : instagram

सैफ अली खान और सोहा अली खान से अलग है सबा की जिंदगी

पटौदी परिवार में सबा के भाई सैफ अली खान और बहन सोहा अली खान अपनी-अपनी पारिवारिक जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। सैफ ने करीना कपूर खान से शादी की है। उनके दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं। इससे पहले सैफ की शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। वहीं, सोहा अली खान ने अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की है और उनकी एक बेटी इनाया है। सबा ने अपने लिए अलग रास्ता चुना है और फिलहाल वह सिंगल हैं।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख़ खान की 'किंग' का टीजर कब होगा रिलीज? एक गाने और बजट पर भी आया बड़ा अपडेट

55
Image Credit : instagram

कौन हैं सबा पटौदी?

सबा पटौदी पटौदी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व पटौदी नवाब मंसूर अली खान पटौदी तथा अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी हैं। वह आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं और अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हैं। वो ज्वेलरी डिजाइनिंग से भी जुड़ी रही है।

और पढ़ें: सैफ अली खान ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, सबसे पहले जानें किसने किया फॉलो?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शाहरुख खान को लगा था फिल्मों में आने में देर हो गई, तब मां की 1 इच्छा ने बदल दिया सबकुछ
Recommended image2
शाहरुख़ खान की 'किंग' का टीजर कब होगा रिलीज? एक गाने और बजट पर भी आया बड़ा अपडेट
Recommended image3
ओरिजिनल 'दृश्यम' के लीड हीरो मोहनलाल ने देखी अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानिए देख कर क्या बोले?
Recommended image4
Friday Releases:अक्टूबर के तीसरे शुक्रवार धमाका, 'दृश्यम 3' की आंधी के बीच आ रहीं ये 20+ फ़िल्में
Recommended image5
Bigg Boss 20: नकुल ढुल को गुल्लू संग मारपीट के कारण बाहर निकाला? जानिए क्या है पूरा सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved