MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • CM Thalapathy Vijay की वो 7 फ़िल्में, जिनमें दिख चुका उनका मुख्यमंत्री वाला अंदाज़!

CM Thalapathy Vijay की वो 7 फ़िल्में, जिनमें दिख चुका उनका मुख्यमंत्री वाला अंदाज़!

तमिलनाडु चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले एक दशक में उनकी कई फिल्मों में भ्रष्टाचार, सिस्टम और जनता के मुद्दे ज़ोरदार तरीके से उठाए जा चुके हैं।

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : May 10 2026, 04:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
फिल्मों वाला ‘जननायक’ अब बना असली नेता
Image Credit : X

फिल्मों वाला ‘जननायक’ अब बना असली नेता

थलापति विजय ने तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के साथ तमिलनाडु राजनीति में धमाकेदार एंट्री की और पहली ही बार में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राज्य के मुख्यमंत्री बने। 51 साल के विजय की लोकप्रियता पहले फिल्मों तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन अब उन्होंने साबित कर दिया कि उनकी पकड़ जनता के बीच भी उतनी ही मजबूत है। पिछले कई सालों से विजय अपनी फिल्मों में भ्रष्टाचार, सिस्टम, किसान, शिक्षा और जनता के अधिकार जैसे मुद्दे उठाते रहे हैं। जानिए उनकी ऐसी ही 7 फिल्मों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Thuppakki में देश के रक्षक बने थलापति विजय
Image Credit : X

Thuppakki में देश के रक्षक बने थलापति विजय

2012 में रिलीज हुई Thuppakki में विजय ने जगदीश धनपाल नाम के इंटेलिजेंस ऑफिसर का रोल निभाया था। फिल्म सीधे चुनावी राजनीति पर नहीं थी, लेकिन इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और सिस्टम की जिम्मेदारी जैसे मुद्दों को दिखाया गया। विजय का किरदार देश को बचाने वाले हीरो के रूप में सामने आया। यही फिल्म उनके उस दौर की शुरुआत मानी जाती है, जहां उनकी फिल्मों में सामाजिक और राजनीतिक संदेश ज्यादा दिखाई देने लगे।

यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay से पहले ये 5 स्टार भी CM बन रच चुके इतिहास

38
Kaththi में विजय ने लड़ी किसानों के हक की लड़ाई
Image Credit : X

Kaththi में विजय ने लड़ी किसानों के हक की लड़ाई

2014 की Kaththi विजय के करियर की सबसे चर्चित सोशल फिल्मों में गिनी जाती है। इसमें उन्होंने किसानों की जमीन और पानी हड़पने वाली कॉरपोरेट-पॉलिटिकल लॉबी के खिलाफ आवाज उठाई थी। विजय का किरदार ‘कथीरेसन’ गांव वालों को संगठित कर सिस्टम से लड़ता है। फिल्म ने किसानों के संकट, कॉरपोरेट दबाव और ग्रामीण भारत की समस्याओं को बड़े स्तर पर दिखाया। यही वजह रही कि फिल्म को सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक मजबूत सामाजिक बयान माना गया।

48
Mersal ने हेल्थ सिस्टम पर उठाए सवाल
Image Credit : X

Mersal ने हेल्थ सिस्टम पर उठाए सवाल

2017 में आई Mersal ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और मेडिकल सेक्टर के निजीकरण पर तीखी चोट की। विजय ने फिल्म में ट्रिपल रोल निभाया, लेकिन डॉक्टर ‘मारन’ वाला किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे आम लोग महंगे इलाज और भ्रष्ट सिस्टम के बीच पिसते हैं। रिलीज के बाद फिल्म को लेकर राजनीतिक बहस भी हुई थी। कई लोगों ने इसे सरकार की नीतियों पर सीधा हमला बताया था।

58
Sarkar में वोट चोरी से शुरू हुई बगावत
Image Credit : X

Sarkar में वोट चोरी से शुरू हुई बगावत

2018 की ब्लॉकबस्टर Sarkar में विजय ने सुंदर रामासामी का रोल निभाया था। फिल्म की कहानी तब शुरू होती है जब उन्हें पता चलता है कि उनका वोट कोई और डाल चुका है। इसके बाद उनका किरदार पूरे भ्रष्ट राजनीतिक सिस्टम के खिलाफ खड़ा हो जाता है। फिल्म में वोटर राइट्स, चुनावी गड़बड़ी और राजनीतिक भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे खुलकर दिखाए गए। इस फिल्म के बाद विजय की राजनीतिक एंट्री की चर्चाएं और तेज हो गई थीं।

यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay TVK में इस हीरोइन को ला रहे! उनकी छोड़ी सीट से लड़ेगी उप चुनाव?

68
Bigil में महिलाओं और सिस्टम की लड़ाई
Image Credit : X

Bigil में महिलाओं और सिस्टम की लड़ाई

2019 में रिलीज हुई Bigil सिर्फ स्पोर्ट्स फिल्म नहीं थी। विजय का किरदार महिला फुटबॉल टीम को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सिस्टम की लापरवाही और जेंडर भेदभाव के खिलाफ भी लड़ता है। फिल्म में महिला सशक्तिकरण, ग्रासरूट डेवलपमेंट और युवाओं के सपनों को केंद्र में रखा गया। यही वजह रही कि ‘बिगिल’ को फैन्स ने सिर्फ मसाला फिल्म नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म माना।

78
Master में शिक्षा और जुवेनाइल सिस्टम पर फोकस
Image Credit : X

Master में शिक्षा और जुवेनाइल सिस्टम पर फोकस

2021 की Master में विजय ने JD नाम के शराबी प्रोफेसर का रोल निभाया, जो बाद में खुद को बदलकर बच्चों के लिए लड़ता है। फिल्म में जुवेनाइल होम, शिक्षा व्यवस्था और अपराध की दुनिया में फंसे बच्चों की कहानी दिखाई गई। विजय का किरदार सिस्टम की कमियों को चुनौती देता नजर आता है। फिल्म ने यह सवाल भी उठाया कि अगर व्यवस्था सही हो, तो कई बच्चे अपराध की दुनिया में जाने से बच सकते हैं।

88
Beast में दिखा विजय का सिस्टम से टकराव
Image Credit : X

Beast में दिखा विजय का सिस्टम से टकराव

2022 में रिलीज हुई Beast में विजय एक पूर्व इंटेलिजेंस एजेंट बने, जो आतंकियों से लड़ते हुए सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर करता है। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘Jana Nayagan’ को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें विजय एक आदर्शवादी पूर्व पुलिस अफसर के रोल में होंगे, जो भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों से जनता को बचाने के लिए लड़ता है। फिल्म रिलीज से पहले ही राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बन चुकी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
विजय
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
दक्षिण सिनेमा समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Thalapathy Vijay के शपथ समारोह में गजरा-बिंदी-सिल्क साड़ी में दिखी तृषा कृष्णन, PHOTOS
Recommended image2
Sunny Deol New Movie: Gadar 3 पर आया बड़ा अपडेट, बॉक्स ऑफिस पर फिर दहाड़ेगा तारा सिंह!
Recommended image3
2026 Biggest Flops: BO पर ढेर हुईं सुपरस्टार्स की 6 फिल्में, एक 10 करोड़ भी नहीं कमाई
Recommended image4
Bhooth Bangla Collection Day 23: 'भूत बंगला' ने फिर भरी उड़ान, 4th वीकेंड में एंट्री लेते ही दिखाया जलवा
Recommended image5
Salman Khan की वो 22 साल छोटी हीरोइन अब कहां, जिसने बालिग़ होने से पहले किया था उनके साथ रोमांस?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved