Cannes 2026: 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा टाउन में हो चुकी है। पहले ही दिन बॉलीवुड की मोस्ट खूबसूरत हसीना आलिया भट्ट ने रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाया। आलिया का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी एक के बाद एक दनादन फोटोज शेयर की है। 

Cannes Film Festival 2026: दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल कान्स 2026 की शुरू हो चुका है। हर साल की तरह इस साल भी कान्स के रेड कारपेट पर सेलिब्रिटी अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। कान्स के शुभारंभ पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपना जलवा दिखाया। वे यहां बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आई। आलिया रेड कारपेट पर पिंक स्ट्रैपलेस गाउन में स्पॉट हुईं। उन्होंने कैमरामैन को शानदार पोज दिए। इतना ही नहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी ढेर फोटोज शेयर की हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

कैसा है आलिया भट्ट का कान्स रेड कारपेट लुक

आलिया भट्ट 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुईं। उनका कान्स रेड कारपेट लुक वायरल हो रहा है। बता दें कि आलिया यहां तमारा राल्फ स्ट्रैपलेस पेस्टल पिंक कलर का गाउन पहनकर पहुंचीं, जिसकी फिटेड सिल्हूट ने उनके लुक को ग्रेसफुल बनाया। गाउन के साथ लंबा फ्लोई ट्रेल ने उनके लुक को रॉयल और स्टाइलिश टच दिया। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट पीच टोन्ड डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयरिंग्स, ओपन हेयर्स, न्यूड ग्लॉसी लिप्स, सॉफ्ट मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। बता दें कि उनका नेकपीस का विंटेज रॉयल डिजाइन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना रहा। 168.27 कैरेट का पिंक कोरल और 5.53 कैरेट के गोलकुंडा टाइप 2A डायमंड से बना ये नेकलेस आलिया के पूरे लुक का सबसे बड़ा हाईलाइटर बना। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शानदार ज्वेलरी पीस को खासतौर पर उनके कान्स अपीयरेंस के लिए डिजाइन किया गया था। इसके हाई-एंड कस्टम डिजाइन को देखते हुए नेकलेस की अनुमानित कीमत लगभग 15 से 25 करोड़ तक बताई जा रही है। आपको बात दें कि आलिया के लुक की जमकर तारीफ हो रही है। लोग उन्हें बॉलीवुड ब्यूटी, फैशनेबल क्वीन, ग्लैमरस डॉल बोल रहे हैं।

ये भी पढ़ें... Sunny Leone Net Worth: फिल्मों में चंद मिनट का रोल कर सनी लियोनी ने जमा की इतनी तगड़ी संपत्ति

कान्स 2026 में और कौन-कौन होगा शामिल

कान्स 2026 के आने वाले दिनों में रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय, अदिति राव हैदरी, तारा सुतारिया के साथ करन जौहर, कल्याणी प्रियदर्शन, मौनी रॉय, पूजा बत्रा जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। फैन्स सबसे ज्यादा ऐश्वर्या का लुक देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। बता दें कि कान्स फेस्टिवल 23 मई तक चलेगा। इस दौरान कई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। कुछ इंडियन फिल्में भी यहां दिखाई जाएगी। यहां एमी विर्क की पंजाबी फिल्म चढ़दी कला, मलयालम फिल्म बालन: द बॉय और शॉर्ट फिल्म शैडो ऑफ द मून लेसन नाइट का प्रीमियर भी होगा।

ये भी पढ़ें... बिना हीरोइन की 10 हीरो वाली वो फिल्म, जिसने BO पर गदर मचा मेकर्स को बनाया मालामाल-2 सीक्वल भी बने