कॉमेडियन वरूण ग्रोवर ने कहा, 'कागज नहीं दिखाएंगे', धड़ल्ले से वायरल हो गया वीडियो

वरुण की ये कविता भी सीएए से संबंधित है। वह कविता में भारतीय होने के नाते अपने सबूत न पेश करने की बाद कह रहे हैं। इस वीडियो को सैकड़ों लोगों ने शेयर किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 22, 2019 1:09 PM IST / Updated: Dec 22 2019, 06:50 PM IST

नई दिल्ली. संशोधित नागरिकता कानून पर देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इस बीच लिरिक्स राइट और कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने एक कविता लिखी है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। स्टैंड-अप कॉमेडियन का ये वीडियो ट्विटर पर छाया हुआ है जिसमें वह कह रहे हैं कागज नहीं दिखाएंगे.......।

वरूण ने संशोधित नागरिकता कानून पर एक कविता लिखी है जिस्का शीर्षक है कागज नहीं दिखाएंगे। इस कविता को उन्होंने खुद पढ़ा है जिसका वीडियो नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं। पूरे देश में सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी सीएए और NRC को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई सारे सेलिब्रिटिज ने खुलकर इस एक्ट का विरोध किया है तो कुछ समर्थन में भी आए हैं। 

Latest Videos

 

वरुण की ये कविता भी सीएए से संबंधित है। वह कविता में भारतीय होने के नाते अपने सबूत न पेश करने की बाद कह रहे हैं। इस वीडियो को सैकड़ों लोगों ने शेयर किया है। आप भी देखिए- 

वरूण उड़ता पंजाब, मसान, रमन राघव, फैन, दम लगा के हइशा जैसी करीब 15 फिल्मों के गाने लिख चुके हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर के डॉयलाग्स और सेक्रेड गेम्स की स्क्रिप्ट भी इन्होंने ही लिखी है। अपने शोज और ओपिनियन के कारण वह हमेशा चर्चा में रहते हैं।  

बता दें कि आम लोगों के साथ-साथ सेलिबिट्रीज ने भी एक्ट का विरोध कर रहे हैं। इसमें फरहान अख्तर, स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप, कबीर खान, हुमा कुरैशी, सुशात सिंह, ज़ोया अख्तर जैसे और भी सेल्बस शामिल हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
Bihar Flood: तबाही मचाने को तैयार सैलाब, 56 साल बाद इतने खतरनाक रूप में आई कोसी
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल