
नीतू सिंह और कपिल शर्मा की फिल्म दादी की शादी सिनेमाघरों में आ चुकी है। वैसे तो इस फिल्म का मुकाबला शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म के साथ नहीं हुआ, क्योंकि शुक्रवार को इसके अलावा कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। बता दें कि दादी की शादी एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, लेकिन पहले ही दिन इस मूवी को दर्शक नसीब नहीं हुए। इस मूवी से ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी ने डेब्यू किया है। फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा देखकर कहा जा सकता है कि रिद्धिमा का जलवा पहले ही दिन फीका रहा। देखते हैं मूवी का पहले दिन का कलेक्शन...
रिद्धिमा कपूर सहानी, नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फिल्म Daadi Ki Shaadi लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। इसके ट्रेलर के बाद मूवी का प्रमोशन भी जोर-शोर से किया गया। हालांकि, जिस उत्साह से इस फिल्म का प्रमोशन किया गया, उतना जलवा ये बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पाई। दादी की शादी के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख का कलेक्शन किया। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शकों में फिल्म को लेकर बिल्कुल भी उत्साह नहीं था और सुबह के 90 प्रतिशत कैंसिल करने पड़े। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 48 करोड़ के करीब है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म पहले ही दिन फ्लॉप रही।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की फिल्म OTT पर कब-कहां देखने मिलेगी, जानिए
डायरेक्टर आशीष आर मोहन की फिल्म दादी की शादी की बात करें तो ये एक ऐसी दादी की कहानी है जो खूब धमाल-चौकड़ी मचाती है। दिल्ली में रहने वाले टोनी कालरा (कपिल शर्मा ) को शादी के लिए कोई पार्टनर नहीं मिल रहा है। तभी उसकी नजर कनिका आहूजा उर्फ कानू (सादिया खतीब ) की प्रोफाइल पर पड़ती है। टोनी को कॉलेज टाइम से ही कानू से प्यार था और वो उससे शादी करना चाहता था। बाद में कानू भी किसी तरह शादी के मान जाती है। लेकिन कहानी में तब ट्विस्ट आता है जब सगाई के दिन कानू का भाई बिट्टू (विधान संजय शर्मा) सोशल मीडिया पर उसकी दादी विमला आहूजा (नीतू कपूर) की एक पोस्ट पढ़ता है, जिसमें वो दोबारा शादी करने की इच्छा जाहिर करती हैं। इसके बाद टोनी के पिता (योगराज सिंह) सगाई और शादी तोड़ देते हैं। फिर परिवारवाले दादी को अपना फैसला चेंज करने और मनाने के लिए शिमला जाते हैं। आगे क्या होता है ये तो पूरी फिल्म देखकर ही पता चलेगा। बता दें कि फिल्म का रन टाइम 2.35 घंटे का है।
ये भी पढ़ें... वो इकलौती हीरोइन, जिसकी 1 फिल्म के बने 9 रीमेक, सभी HIT पर हिंदी वाली FLOP
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।