धुरंधर 2 को पहले दिन दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म को देखने के बाद कई कैरेक्टर से पर्दा उठा। लोग जानना चाहते थे कि इसमें बडे़ साब का रोल कौन रहा है। ये किरदार दानिश इकबाल ने किया है। उनकी ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज के बारे में बताते हैं।
दानिश इकबाल, नाना पाटेकर के साथ फिल्म संकल्प में भी नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उनका रोल काफी पसंद किया गया। मूवी को आप अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। बता दें कि ये फिल्म 2026 में ही रिलीज हुई है।
26
वेब सीरीज आरण्यक
दानिश इकबाल, रवीना टंडन की वेब सीरीज आरण्यक में नजर आ चुके हैं। इस वेब सीरीज का क्लाइमैक्स होश उड़ाने वाला था। हर कोई देखकर दंग रह गया। इसे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये वेब सीरी 2021 में रिलीज हुई थी।
क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज द हंट-द राजीव गांधी एसेसिनेशन केस में भी दानिश इकबाल नजर आए थे। 2025 में आई इस वेब सीरीज में दानिश का किरदार काफी इम्प्रेसिव था। इसे ओटीटी सोनी लीव पर देख सकते हैं।
46
वेब सीरीज महारानी
हुमा कुरैशी की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज महारानी में दानिश इकबाल ने शानदार रोल प्ले किया था। इस सीरीज से उन्हें पहचान मिली थी। इसे ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
56
फिल्म हक
दानिश इकबाल को यामी गौतम की फिल्म हक में भी देखा गया था, जिसमें उन्होंने लियाकत का रोल निभाया था। ये फिल्म अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता हैं। ये फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी।
66
फिल्म भक्षक
भूमि पेडनेकर की भक्षक 2024 में आई एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जो मुजफ्फरपुर आश्रय मामले पर आधारित थी। इसमें भी दानिश इकबाल के किरदार ने सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।