Published : Apr 06, 2026, 05:48 PM ISTUpdated : Apr 07, 2026, 07:35 AM IST
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कमज़ोर पड़ने लगी है। तीसरे वीकेंड तक बंपर कमाई करने के बाद 19वें दिन इस फिल्म के कलेक्शन में ऐसी गिरावट आई कि यह सिंगल डिजिट में पहुंच गया। जानिए 'धुरंधर द रिवेंज' का तीसरे सोमवार का कलेक्शन...
Dhurandhar The Revenge Day 19 Collection कितना हुआ?
ट्रेड ट्रेकिंग वेब साइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' ने 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को लगभग 10करोड़ रुपए का कलेक्शन सभी भाषाई वर्जनों को मिलाकर किया। इसके हिंदी वर्जन ने 9.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। 19 दिन में यह पहली बार हुआ है, जब ‘धुरंधर द रिवेंज’ का हिंदी वर्जन 10 करोड़ रुपए से नीचे पहुंचा है।
26
Dhurandhar 2 Total Collection कितना पहुंचा?
19 दिन के बाद 'धुरंधर द रिवेंज' ने देश भर में पांचों भाषाओं के वर्जनों को मिलाकर लगभग 1,023.77 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म के किस वर्जन ने कितनी कमाई की :-
19 दिन में 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग1,622.72 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो तीसरे सोमवार को इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में लगभग 5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसकी बदौलत फिल्म की टोटल ओवरसीज कमाई करीब 397 करोड़ रुपए हो गई है। भारत में इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,225.72 करोड़ रुपए हुआ है।
46
'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड टूटना तय
'धुरंधर द रिवेंज' की कमाई की रफ़्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2' (2026) का रिकॉर्ड टूटना तय माना जा रहा है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी तेलुगु पैन इंडिया एपिक एक्शन फिल्म ने भारत में लाइफटाइम 1,030.42 करोड़ रुपए कमाए थे। माना जा रहा है कि 'धुरंधर 2' 20वें दिन 'बाहुबली 2' के नेट कलेक्शन को पार कर जाएगी।
क्या 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बनेगी 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2' के लिए असली चुनौती अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' है। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में नेट 1,234.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। अब देखना यह है कि 'धुरंधर 2' 'पुष्पा 2' को पछाड़ भारत में देश की सबसे कमाऊ फिल्म बन पाती है या नहीं।
66
क्या वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नं. 1 फिल्म बनेगी 'धुरंधर 2'?
बड़ा सवाल यह भी है कि क्या रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों से सजी 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमाऊ फिल्म बन पाएगी। अभी यह यहां तीन फिल्मों से पीछे हैं। ये रहीं टॉप 3 इंडियन फ़िल्में और वर्ल्डवाइड उनका कलेक्शन :-
दंगल - 2070.3 करोड़ रुपए
बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन - 1,788.06 करोड़ रुपए
पुष्पा 2 : द रूल - 1,742.10 करोड़ रुपए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।