Dhurandhar The Revenge Box Office पर सुनामी की रफ़्तार से कमाई कर रही है। भारत में 1000 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में 1600 करोड़+ कमाई चुकी इस फिल्म में अब ऐसे बदलाव हुए हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। रिलीज के बाद भी चर्चा में है।
Dhurandhar The Revenge सिर्फ कमाई ही नहीं, बल्कि अब बदलावों की वजह से भी सुर्खियों में है। थिएटर में चल रही फिल्म का नया वर्जन जारी किया गया है, जिसमें कई सीन और डायलॉग्स बदले गए हैं।
26
'धुरंधर 2' के फाइट सीन में बड़ी चूक
फिल्म के एक फाइट सीन में शीशे में कैमरा मैन दिख गया था। यह हमजा (रणवीर सिंह) और पिंडा (उदयबीर संधू) के बीच टॉयलेट में फिल्माया गया सीन था। दर्शकों ने यह गलती पकड़ ली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह सीन जमकर वायरल हुआ था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए प्रिंट में वायरल सीन की गलती (शीशे में कैमरामैन का दिखना) को ठीक कर दिया गया है। यानी अब थिएटर में, जो वर्जन चल रहा है, उसमें कैमरा वाला शॉट हटा दिया गया है या फिर एडिट कर दिया गया है।
46
'धुरंधर 2' में गालियों पर चला ‘साइलेंट कट’
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है, “पहले वर्जन में कुछ गालियां म्यूट थीं, लेकिन कई को छोड़ा गया था। नए प्रिंट में ज्यादा गालियां म्यूट कर दी गई हैं। ‘ऑपरेशन लियारी’ सीन में संजय दत्त का 'लं% चू$# क्या' डायलॉग म्यूट कर दिया गया है। राकेश बेदी द्वारा बोले गए एक शब्द को भी साइलेंस किया गया है।”
Central Board of Film Certification ने 'धुरंधर 2' में कुल 21 बदलाव सुझाए थे, जिनमें कई डायलॉग्स और शब्द बदले या म्यूट किए गए। मेकर्स ने CBFC के आदेश पर अमल करते हुए फिल्म में बदलाव कर दिए हैं और सिनेमाघरों को नया वर्जन मुहैया करा दिया गया है।
66
'धुरंधर 2' कर चुकी 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर द रिवेंज' ने भारत में 1,023 करोड़ रुपए से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है। दुनियाभर में इस स्पाय एक्शन थ्रिलर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1622 करोड़ के पार पहुंच गया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर.माधवन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।