रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने सबको हिलाकर रख दिया है। इसकी रिलीज को 4 दिन हो गए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया है। मूवी जोरदार कमाई कर रही है। इसी बीच फिल्म में उनकी बहनों का रोल करने वाली 2 हीरोइनों के बारे में बता रहे हैं, जो बॉलीवुड से नहीं है।
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ने दो किरदार निभाए हैं एक जसकीरत सिंह रंगी और दूसरा हमजा अली मजारी। वहीं, मूवी में उनकी दो बहनें भी नजर आई, जिसका किरदार ज्यादा नहीं था फिर भी उनकी जमकर चर्चा हो रही है। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
26
कौन है हितिका बाली?
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी की फैमिली की कहानी भी दिखाई गई है। माता-पिता के साथ उनकी दो बहनें हैं- हरलीन रंगी और जसलीन रंगी को दिखाया गया। ये रोल किसने प्ले किया है, जानते हैं। बता दें कि हरलीन रंगी का रोल हितिका बाली ने निभाया है। हितिका वैसे तो हिमाचल प्रदेश से हैं, लेकिन पंजाबी सिनेमा में एक्टिव हैं।
हितिका बाली 2023 में मिस हिमाचल बनी थी। फिर उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और पंजाबी फिल्मों में काम करना शुरू किया। वे पंजाबी फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। बता दें कि धुरंधर 2 में काम कर उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिल रही है।
46
कौन है परी पांधर?
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की दूसरी बहन जसलीन रंगी का रोल एक्ट्रेस परी पांधर ने निभाया है। परी ने फिल्म में इतनी बेहतरीन अदायगी की है कि देखने वालो के रोंगटे खड़े हो गए। बता दें कि परी पंजाब के अहमदगढ़ से हैं और पंजाबी सिनेमा में एक्टिव हैं।
56
परी पांधर का करियर
परी पांधर एक्ट्रेस के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने कुछ गानों को अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही वे पंजाबी फिल्मों में भी काम कर रही है।
66
धुरंधर 2 कलेक्शन
धुरंधर 2 की रिलीज को 4 दिन हो गए हैं। फिल्म ने रविवार को दोपहर तक इंडिया में नेट 62.90 करोड़ कमा लिए हैं। इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट अभी तक 402.17 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 478.76 करोड़ तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड इसने 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।