Ranveer Singh Film Dhurandhar The Revenge बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है। पहले तीन दिन में ही 300 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी धुरंधर 2 की रविवार एडवांस बुकिंग बड़ी सुनामी की ओर इशारा कर रही है। जानिए धुरंधर 2 की चौथे दिन की एडवांस बुकिंग…
koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'धुरंधर: द रिवेंज' के देशभर में 21,000 से ज्यादा शो चल रहे हैं। गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद की छुट्टियों का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की और अब रविवार को यह नया इतिहास लिखने के लिए तैयार है।
25
होश उड़ाने वाली है 'धुरंधर 2' की चौथे दिन की एडवांस बुकिंग
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर : द रिवेंज' ने पहले रविवार के लिए 86.14 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन एडवांस बुकिंग से कर लिया है। बात प्री-सेल्स से हुए नेट कलेक्शन की करें तो यह 73 करोड़ रुपए हुआ है। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक आंकड़ा है, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके का संकेत दे रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म चौथे दिन सभी भाषाओं को मिलाकर 110-115 करोड़ रुपए तक का नेट कलेक्शन कर सकती है। ईद का असर, जबरदस्त एडवांस बुकिंग और ओवर-द-काउंटर टिकट सेल्स सब मिलकर इस रविवार को ब्लॉकबस्टर बना सकते हैं।
45
लोड हो रहा बॉक्स ऑफिस पर दूसरा सबसे कमाऊ रविवार
रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त आर आर. माधवन जैसे कलाकारों से सजी 'धुरंधर द रिवेंज' की बदौलत इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दूसरा सबसे कमाऊ रविवार मिलने जा रहा है। हालांकि, 'पुष्पा 2 : द रूल' इस मामले में अब भी पहले रविवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म रहेगी। रणवीर सिंह की यह फिल्म 110+ करोड़ के साथ भारत में दूसरा सबसे बड़ा रविवार देने जा रही है।
पहले रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फ़िल्में
पुष्पा 2 : द रूल (तेलुगु) : 141.05 करोड़ रुपए
धुरंधर द रिवेंज (हिंदी) : 110-115 करोड़ रुपए (संभावित)
RRR (तेलुगु) : 102.3 करोड़ रुपए
बाहुबली 2-:द कन्क्लूजन (तेलुगु) : 93 करोड़ रुपए
KGF चैप्टर 2 (कन्नड़) : 91.75 करोड़ रुपए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।