- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 Day 4 Collection : Border 2 को पछाड़ 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'धुरंधर द रिवेंज'
Dhurandhar 2 Day 4 Collection : Border 2 को पछाड़ 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'धुरंधर द रिवेंज'
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है। महज 4 दिन में इस फिल्म ने सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' को पीछे छोड़ दिया है। अब यह 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म है। पढ़ें Dhurandhar 2 Box office Report…

Dhurandhar The Revenge Day 4 Collection
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, दुनियाभर में जिस वक्त लोग बिस्तर छोड़ रहे थे या चाय की चुस्की ले रहे थे, उस वक्त तक 'धुरंधर 2' लगभग 10 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी थी। इस रिपोर्ट की मानें तो 'धुरंधर 2' ने रिलीज के बाद पहले रविवार को लगभग 62.90 करोड़ रुपए (शाम 4 बजे तक) कमा डाले।
बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई 'धुरंधर 2' की कमाई
4 दिन में 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 402.17 करोड़ रुपए (शाम 4 बजे तक) की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह ना केवल 2026 की पहली 400 करोड़ी फिल्म बनी है, बल्कि साल की सबसे कमाऊ फिल्म भी बन गई है। अभी तक इस लिस्ट में सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' टॉप पर थी, लेकिन अब यह दूसरे पायदान पर खिसक गई है। माना जा रहा है कि चौथे दिन का फाइनल आंकड़ा आने तक ‘धुरंधर 2' भारत में टोटल 450 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर सकती है।
यह भी पढ़ें : 'Dhurandhar 2 फिल्म नहीं तूफ़ान है', रणवीर सिंह की मूवी देख क्या बोले साउथ इंडियन स्टार्स?
'बॉर्डर 2' ने लाइफटाइम कितनी कमाई की थी?
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। यह 1997 में आई 'बॉर्डर' की सीक्वल है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने भारत में लाइफटाइम लगभग 341.70 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म सफल तो रही थी, लेकिन सुपरहिट होने से चूक गई थी।
2026 की टॉप 5 इंडियन फ़िल्में
धुरंधर द रिवेंज (हिंदी पैन इंडिया) : 402.17 करोड़ रुपए*
बॉर्डर 2 (हिंदी) : 341.70 करोड़ रुपए
मन शंकर वरप्रसाद गारू (तेलुगु पैन इंडिया) : 218.44 करोड़ रुपए
द राजा साब (तेलुगु पैन इंडिया) : 146.04 करोड़ रुपए
ओ रोमियो (हिंदी) : 73 करोड़ रुपए
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 ने 3 दिन में कूटे 300 करोड़, ये हैं टॉप 5 सबसे तेज 300 करोड़ कमाने वाली फ़िल्में
2026 की टॉप 5 बॉलीवुड फ़िल्में
- धुरंधर द रिवेंज : 402.17 करोड़ रुपए*
- बॉर्डर 2 : 341.70 करोड़ रुपए
- ओ रोमियो : 73 करोड़ रुपए
- मर्दानी 3 : 52 करोड़ रुपए
- द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड : 51 करोड़ रुपए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।