मार्केट में इस वक्त 2 फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। एक है रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 और दूसरी पवन कल्याण की मूवी उस्ताद भगत सिंह। इसी बीच आपको दोनों स्टार्स यानी रणवीर और पवन की संपत्ति, नेटवर्थ और पत्नियों के बारे में बता रहे हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 और पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह के बीच बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, धुरंधर 2, फिल्म उस्ताद भगत सिंह पर भारी पड़ रही है। इसी मौके पर जानते हैं दोनों की नेटवर्थ...
27
रणवीर सिंह की नेटवर्थ
सबसे पहले बात करते हैं रणवीर सिंह की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर 400 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी ज्यादातर कमाई फिल्मों से होती है। वे ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। बता दें कि वे फिल्म के लिए 30 से 50 करोड़ फीस लेते हैं।
रणवीर सिंह की संपत्ति की बात करें तो मुंबई बांद्रा के सागर रेशम में एक लग्जरी क्वाडप्लेक्स है, जिसकी कीमत 119 करोड़ बताई जाती है। अलीबाग में उनका 22 करोड़ का हॉलिडे विला है। प्रभादेवी और मुंबई के अन्य इलाकों में भी उनकी संपत्तियां।
47
कौन है रणवीर सिंह की पत्नी
रणवीर सिंह की पत्नी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हिस्सा रही है। वे एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने 3 एक हजार करोड़ी फिल्में दी हैं।
57
पवन कल्याण की नेटवर्थ
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की संपत्ति की बात करें तो वे 165 करोड़ के मालिक हैं। उनके पास 118.36 करोड़ की अचल संपत्ति और 46.17 करोड़ की चल संपत्ति है। उनकी इनकम का सबसे बड़ा सोर्स फिल्में है। इसके अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट निवेश और अन्य इन्वेस्टमेंट से भी तगड़ी कमाई करते हैं।
67
पवन कल्याण की संपत्ति
पवन कल्याण का हैदराबाद के जुबली हिल्स पर एक आलीशान बंगला है। इस बंगले की कीमत 15 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा हैदराबाद, विजयवाड़ा और बेंगलुरु में शानदार प्रॉपर्टीज हैं। उनके पास एक फार्महाउस भी है, जहां वे समय बिताना पसंद करते हैं।
77
कौन है पवन कल्याण की पत्नी
बता दें कि पवन कल्याण ने लाइफ में 3 शादियां की है। उनकी तीसरी पत्नी का नाम अन्ना लेझनेवा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अन्ना का सिंगापुर में होटल बिजनेस है, जिससे वे करोड़ों कमाती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।