पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh के 6 स्टार्स कितने पढ़े लिखे, एक हसीना है डॉक्टर
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दम नहीं दिखा पा रही है। फिल्म धुरंधर 2 से टक्कर मिलने के बाद पवन कल्याण की फिल्म की हालत खस्ता नजर आ रही है। इसी बीच आपको फिल्म की स्टार कास्ट की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

पवन कल्याण
फिल्म उस्ताद भगत सिंह के लीड हीरो पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल किया है और आगे की पढ़ाई उन्होंने मद्रास (चेन्नई) में की। मार्शल आर्ट्स में रुचि होने के कारण हैदराबाद में उच्च शिक्षा और ट्रेनिंग ली। वे कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं।
श्रीलीला
श्रीलीला ने हाल ही में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्कूल ऑफ मेडिसिन से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की है और डॉक्टर बन गई हैं। उन्होंने छह साल तक अपने अभिनय करियर के साथ-साथ मेडिकल की पढ़ाई भी की और फरवरी 2026 में आधिकारिक तौर पर कोर्स पूरा किया।
ये भी पढ़ें... तूफान नहीं सुनामी है धुरंधर 2, रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन बनाएं 10 भयंकर रिकॉर्ड
राशि खन्ना
राशि खन्ना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमन्स से अंग्रेजी में बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से पूरी की और मॉडलिंग और एक्टिंग में आने से पहले वे आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थी।
राव रमेश
तेलुगु एक्टर राव रमेश ने चेन्नई के टी नगर स्थित श्री रामकृष्ण मिशन स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की और बाद में संचार में डिग्री प्राप्त की। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने एक स्टिल फोटोग्राफर के रूप में काम किया।
गौतमी
गौतमी तादिमल्ला ने विशाखापत्तनम स्थित जीआईटीएएम विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। 80 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने बाद में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम किया और लाइफ अगेन फाउंडेशन की स्थापना की।
नवाब शाह
नवाब शाह ने उत्तराखंड में शिक्षा प्राप्त की, जहां उन्होंने मसूरी मॉडर्न स्कूल और वेनबर्ग एलन स्कूल में पढ़ाई की। दिल्ली में जन्मे नवाब शाह का बॉलीवुड, साउथ फिल्मों और टेलीविजन में लंबा करियर रहा है।
ये भी पढ़ें... धर्मेंद्र-विनोद खन्ना की इस फिल्म में थे 36 स्टार, बड़ा बजट-अलग कहानी फिर क्यों हुई डिजास्टर?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।