- Home
- Entertainment
- तूफान नहीं सुनामी है धुरंधर 2, रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन बनाएं 10 भयंकर रिकॉर्ड
तूफान नहीं सुनामी है धुरंधर 2, रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन बनाएं 10 भयंकर रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ जलवा दिखाया। मूवी ने ऐसी ताबड़तोड़ कमाई की कि कई नामी स्टार्स के रिकॉर्ड्स हिलाकर रख दिए। फिल्म ने इंडिया में ही नहीं वर्ल्डवाइड भी जमकर नोट छापे। इतना ही नहीं फिल्म ने पहले ही दिन 10 बड़े रिकॉर्ड भी बनाएं।

धुरंधर 2 ने बनाएं 10 बडे़ रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का जलवा हर तरफ देखने मिल रहा है। फिल्म ने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग करते हुए 10 ऐसे रिकॉर्ड बना डाले है, जिन्हें तोड़ना दूसरी फिल्मों के लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड
1. बता दें कि धुरंधर 2 ने पहले दिन के लिए 10 लाख से ज्यादा की टिकट की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
2. धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू में भी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि इसने प्रीमियर शो से 43 करोड़ का बिजनेस किया था।
3. धुरंधर 2 ने ओजी के प्रीव्यू शो में 25 करोड़ की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और इससे लगभग डबल कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
ये भी पढ़ें... धुरंधर 2 ने फोड़ डाला BOX OFFICE, पहले ही दिन Worldwide की छप्पड़ फाड़ कमाई
धुरंधर 2 ने तोड़ा धुरंधर का रिकॉर्ड
4. धुरंधर 2 ने पहले पार्ट यानी धुरंधर की पहले दिन का कमाई रिकॉर्ड तोड़ा है। फिल्म ने 28 करोड़ का बिजनेस किया था।
5. धुरंधर 2 ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा के साथ ओपनिंग कर हिस्ट्री क्रिएट की है। ये बॉलीवुड के इतिहास में पहली 100 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी है।
सबसे तेज 100Cr क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म धुरंधर 2
6. धुरंधर 2 ने सबसे तेज 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि फिल्म ने महज एक दिन में 100 करोड़ से ज्यादा कमाए।
7. धुरंधर 2 इस साल यानी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी है। इसने बॉर्डर 2 के पहले दिन के कलेक्शन 32.10 करोड़ को बहुत पीछे छोड़ दिया है।
रणवीर सिंह के करियर सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी
8. धुरंधर 2 रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इसने पहले दिन 102.55 करोड़ कमाए।
9. धुरंधर 2 ने जवान (75 करोड़), एनिमल (64 करोड़), पठान (57 करोड़) और स्त्री 2 (54 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नंबर वन पर कब्जा जमाया है।
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड देश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर मूवी
10. धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर देश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है। इसने 236.63 करोड़ का कारोबार किया, जबकि पहले नंबर पर पुष्पा 2 है 257 करोड़ के कलेक्शन के साथ है।
धुरंधर 2 के बारे में
धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा लीड रोल में हैं। मूवी में यामी गौतम का जबरदस्त कैमियो रोल है। इसको जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया है।
ये भी पढ़ें... रणवीर सिंह की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में, TOP 5 में Dhurandhar 2 इस No. पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।