- Home
- Entertainment
- धर्मेंद्र-विनोद खन्ना की इस फिल्म में थे 36 स्टार, बड़ा बजट-अलग कहानी फिर क्यों हुई डिजास्टर?
धर्मेंद्र-विनोद खन्ना की इस फिल्म में थे 36 स्टार, बड़ा बजट-अलग कहानी फिर क्यों हुई डिजास्टर?
धर्मेंद्र-विनोद खन्ना की फिल्म द बर्निंग ट्रेन की रिलीज को 46 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 20 मार्च 1980 को रिलीज हुई थी। डायरेक्टर रवि चोपड़ा की इस फिल्म में 36 से ज्यादा स्टार्स ने काम किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाई थी।

फिल्म द बर्निंग ट्रेन को 46 साल पूरे
20 मार्च 1980 को बॉलीवुड के इतिहास में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें एक साथ कई बड़े और नामी स्टार्स ने काम किया था, फिल्म का बजट भी बड़ा था और कहानी एकदम अलग थी, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। बता दें कि ये फिल्म थी द बर्निंग ट्रेन।
फिल्म द बर्निंग ट्रेन की स्टार कास्ट
द बर्निंग ट्रेन एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्माण बीआर चोपड़ा ने किया था और इसके डायरेक्टर रवि चोपड़ा थे। फिल्म में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, जीतेंद्र, हेमा मालिनी, परवीन बाबी, नीतू सिंह, विनोद मेहरा, डैनी डेन्जोंगपा, नवीन निश्चल, मदन पुरी, आशा सचदेव, नाजीर हुसैन, उर्मिला भट्ट, इफ्तेखार, जगदीश राज, मैक मोहन, असरानी, ओम शिवपुरी, राजेंद्र नाथ, पेंटल आदि थे।
ये भी पढ़ें... तूफान नहीं सुनामी है धुरंधर 2, रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन बनाएं 10 भयंकर रिकॉर्ड
80 के सबसे महंगी फिल्म द बर्निंग ट्रेन
आपको बता दें कि फिल्म द बर्निंग ट्रेन 80 के दशक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। फिल्म का बजट 2.5 से 3.25 करोड़ के करीब था और इसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 6.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि, ये जबरदस्त फ्लॉप रही थी।
क्यों फ्लॉप हुई थी फिल्म द बर्निंग ट्रेन
फिल्म द बर्निंग ट्रेन मेकर्स एक डिफरेंट कॉन्सेप्ट पर फिल्म बनाना चाहते थे। फिल्म की कहानी एक जलती हुई ट्रेन पर बेस्ड थी। इसे बनाने में 5 साल लगे थे। भारी-भरकम सेट्स और स्पेशल इफेक्ट्स पर खास काम गया था। हालांकि, रिलीज के साथ इसकी कहानी और कॉन्सेप्ट को दर्शकों ने नकार दिया और ये फ्लॉप हो गई।
फिल्म द बर्निंग ट्रेन ने जुड़ा दिलचस्प किस्सा
फिल्म द बर्निंग ट्रेन विनोद खन्ना के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका भारत की सबसे तेज ट्रेन सुपर एक्सप्रेस बनाने का सपना है। सालों की मेहनत के बाद ये ट्रेन दिल्ली से बॉम्बे के बीच चलने के लिए तैयार होती है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक दुश्मन ट्रेन में बम लगा देता है। इसके बाद ट्रेन में आग लग जाती है और इसमें बैठे 500 यात्री की जान खतरे में पड़ती है। ये मूवी 1974 की हॉलीवुड फिल्म द टावरिंग इन्फर्नो से इन्पायर्ड थी।
जीतेंद्र नहीं अमिताभ बच्चन होते फिल्म में
कम लोग जानते हैं कि फिल्म द बर्निंग ट्रेन में जीतेंद्र की जगह पहले अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इस मल्टीस्टार फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। बता दें कि इसमें आरडी बर्मन का म्यूजिक था और इसके राइटर कमलेश्वर थे। इसे आरके स्टूडियोज, फिल्म सिटी और नटराज स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म का रनटाइम 185 मिनट था।
ये भी पढ़ें... सरके चुनर तेरी सरके...किस फिल्म में है ये अश्लील गाना- जानें कब रिलीज होगी ये मूवी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।