रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को 30 दिन पूरे हो गए हैं। बता दें कि डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 30 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए बैठी है और कमाई भी कर रही हैं। हालांकि, कमाई की रफ्तार अब उतनी नहीं है, जितनी शुरुआती दिनों में थी।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को 30 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। बता दें कि फिल्म ने जिस तरह से कमाई की, उसे देखकर हर कोई चौंक गया था। इसी बीच मूवी के 30वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
26
30वें दिन कितना कमाया फिल्म धुरंधर 2 ने
फिल्म धुरंधर 2 का 30वें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। बता दें कि फिल्म की कमाई में अब भारी गिरावट आ गई है। sacnilk.com रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 30वें दिन 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये आंकड़ा शाम 7.00 बजे तक का है। फिल्म के अभी 2933 शोज चलाए जा रहे हैं।
फिल्म धुरंधर 2 इंडिया में नेट अभी तक 1104.77 करोड़ कमा लिए है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 1322.44 करोड़ हो गया है। बता दें कि इंडिया में नेट कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2 अभी भी दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 है, जिसने 1234.10 करोड़ कमाए है। पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में धुरंधर 2 को अभी और मेहनत करनी पड़ेगी।
46
फिल्म धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने 30 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1755.68 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ग्लोबल लेवल पर कमाई के मामले में अभी तीसरे नंबर पर है। यदि ये 55 करोड़ और कमा ले तो बाहुबली 2 को पछाड़ दूसरे नंबर पर आ सकती है। बता दें कि बाहुबली 2 का कलेक्शन 1755.68 करोड़ है।
56
फिल्म धुरंधर 2 की वीक वाइज कमाई
धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। फिल्म ने पहले वीक 674.17 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे वीक इसकी कमाई 263.65 करोड़ के करीब रही। तीसरे वीक इसने 110.60 करोड़ का कारोबार किया। चौथे वीक इसने 54.70 करोड़ कमाए।
66
धुरंधर 2 की आखिरी 5 दिन की कमाई कितनी रही
धुरंधर 2 ने आखिरी 5 में ठीकठाक कमाई की। फिल्म ने 26वें दिन 5.20 करोड़ का बिजनेस किया। 27वें दिन इसने 7.05 करोड़ कमाए। 28वें इसकी कमाई 4.05 करोड़ रही। 29वें दिन इसने 3.40 करोड़ का कारोबार किया। 30वें दिन इसने 1.65 करोड़ कमाए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।