- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla Collection Day 1: अक्षय कुमार पास हुए या फेल? चौंका देंगे कमाई के आंकड़े
Bhooth Bangla Collection Day 1: अक्षय कुमार पास हुए या फेल? चौंका देंगे कमाई के आंकड़े
अक्षय कुमार की भूत बंगला शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को रिलीज के साथ दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ को मूवी पसंद आई और कुछ का कहना है कि इसमें हल्ला ज्यादा और हॉरर कम है। इसी बीच इसके पहले दिन का कलेक्शन सामने आया है।

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला
इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। अक्षय कुमार की इस साल रिलीज हुई ये पहली मूवी है। उन्हें इससे काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय एक बार फिर अपनी कॉमेडी जोन में वापसी कर रहे हैं।
फिल्म भूत बंगला ने पहले दिन कितना कमाया
फिल्म भूत बंगला के पहले दिन का कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। हालांकि, फाइनल कमाई का आंकड़ा रात 10 बजे बाद पता चलेगा। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 3.53 करोड़ का बिजनेस किया है। इसमें रात तक और ज्यादा इजाफा होने का गुंजाइश है।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla OTT Release: पता चल गया अक्षय कुमार की फिल्म कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज
पेड प्रीव्यू शो से फिल्म भूत बंगला ने कितना कमाया
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की तरह फिल्म भूत बंगला के मेकर्स ने भी इसका पेड प्रीव्यू शो रखा था, गुरुवार यानी 16 अप्रैल को आयोजित किया था। पेड प्रीव्यू शो में फिल्म ने 3.50 करोड़ का बिजनेस किया, जबकि धुरंधर 2 ने 43 करोड़ कमाए थे।
फिल्म भूत बंगला का टोटल कलेक्शन
sacnilk.com की मानें तो भूत बंगला ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 7.03 करोड़ (इसमें पेड प्रीव्यू की कमाई भी शामिल है) कमाए है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 8.37 करोड़ रहा। फिल्म के फिलहाल 6641 शोज आयोजित किए जा रहे हैं।
फिल्म भूत बंगला के बारे में
फिल्म भूत बंगला के डायरेक्टर प्रियदर्शन एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। 120 करोड़ के बजट वाली इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, जीशु सेनगुप्ता, राजेश शर्मा, मिताली पारकर लीड रोल में हैं। इसे अक्षय के साथ एकता और शोभा कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की साथ में 7वीं फिल्म
भूत बंगला अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की साथ में 7वीं फिल्म है। इससे पहले दोनों ने हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दनादन और खट्टा मीठा में साथ काम किया था। इनमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही।
ये भी पढ़ें... Akshay Kumar की आखिरी 5 फिल्मों का BOX OFFICE, एक डिजास्टर-एक 200 करोड़ पार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।