'आप में मां दिखती है'...दिलजीत दोसांझ ने महिला जवान को स्टेज पर बुलाकर लगाया गले, Viral हुआ Video

Published : Oct 31, 2026, 12:01 PM IST
diljit dosanjh CRPF woman

सार

दिल्ली के कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने कुछ ऐसा किया, जिसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। हजारों फैंस के सामने परफॉर्म कर रहे दिलजीत ने अचानक अपना शो रोक दिया और ड्यूटी पर तैनात एक CRPF महिला जवान को स्टेज पर बुला लिया।

30 अक्टूबर को दिल्ली मे हुए दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में कई रंग देखने को मिलें। सिंगर और एक्टर ने अपने गानों से जहां लोगों को दीवाना बना दिया, वहीं, अपने एक्टिविटी से भी लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल, 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म कर रहे दिलजीत ने अचानक अपना शो रोक दिया। उन्होंने वहां ड्यूटी कर रही एक CRPF महिला जवान को स्टेज पर बुलाया और उन्हें सलाम किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस व्यवहार की लोग तारीफ कर रहे हैं।

CRPF महिला जवान को स्टेज पर बुलाकर किया सम्मानित

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' के पहले कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ देर के लिए गानों के बीच अपना शो रोका और वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों की तरफ दर्शकों का ध्यान दिलाया। दिलजीत ने लोगों से सुरक्षा कर्मियों के लिए जोरदार तालियां बजाने को कहा। उन्होंने कहा,

"अगर आप लोग यहां नहीं होते तो हम खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाते। आपने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।"

इसके बाद उन्होंने वहां ड्यूटी कर रही एक CRPF महिला जवान को स्टेज पर बुलाया। दिलजीत ने उन्हें सलाम किया और बड़े ही सम्मान के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान दिलजीत ने महिला जवान से कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि जवान को देखकर उन्हें अपनी मां की याद आ गई थी। सिंगर ने कहा,

"मैं अपनी मां से साल में एक या दो बार ही मिल पाता हूं। लेकिन जब मैंने आपको वहां खड़े देखा तो मुझे लगा जैसे मेरी मां ही खड़ी हैं।"

दिलजीत ने आगे बताया, "आज ही मेरी मां का फोन आया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि अपना ख्याल रखना। मैंने उनसे कहा कि आप चिंता मत करो, सब अच्छा होगा। आज आपको देखकर मुझे लगा कि जैसे मेरी मां ही मेरे सामने खड़ी हैं।"

और पढ़ें: आधी रात को ब्रेस्ट पंप की आवाज से डर जाती हैं दीपिका पादुकोण, शेयर किया मजेदार पोस्ट

दिलजीत की ये बातें सुनकर महिला जवान भी भावुक नजर आईं। इस दौरान सिंगर ने उनके प्रति अपना सम्मान जाहिर किया। उन्होंने महिला जवान के लिए गाना भी गाया और उन्हें एक गिफ्ट दिया। दिल्ली पुलिस, CRPF और मेट्रो का भी किया शुक्रिया

और पढ़ें: 'पंजाबियों को लड़ाई ना सिखाओ'...आखिर CJP पर क्यों भड़क गए दिलजीत दोसांझ

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानियों को पर्दे पर किया जिंदा, इतने गैंगस्टर्स पर फिल्म बना गए संजय गुप्ता
'कुछ बढ़िया होने वाला है', संजय गुप्ता की मौत से पहले पत्नी ने लगाईं ऐसी स्टोरी, अब खींच रहीं ध्यान!