
दिशा पाटनी 34 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को बरेली में हुआ था। बता दें कि वे आज ग्लैमर, फिटनेस और सफलता का बड़ा नाम बन चुकी हैं। हालांकि, उनकी सफलता का सफर आसान नहीं रहा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब दिशा अपने सपनों को पूरा करने मुंबई आई थीं, तब उनके पास केवल 500 रुपए थे, बावजूद इसके उन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत की और अपनी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई। आज दिशा करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं और बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। फिल्मों में अभिनय के अलावा उन्होंने अपनी कमाई के कई मजबूत स्रोत तैयार किए हैं। आइए जानते हैं उनकी संपत्ति, तगड़ी कमाई और आलीशान जिंदगी के बारे में...
34 साल की दिशा पाटनी के लिए कहा जाता है कि उन्होंने काफी जल्दी बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम बनाया और कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। बता दें कि वे बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी एक्टिव हैं। कहा जाता है कि दिशा बॉलीवुड में करियर बनाने जब मुंबई आई तो उनकी जेब में सिर्फ 500 रुपए ही थे। हालांकि, उन्होंने अपनी मेहनत से अच्छी खासी संपत्ति बना दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा 75 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। उनकी सालाना इनकम 12 करोड़ के करीब है। उनके पास मुंबई के खार वेस्ट में 6 करोड़ का एक 4 BHK अपार्टमेंट है, जो रुस्तमजी पैरामाउंट में स्थित है। इसके अलावा बांद्रा में उनका एक शानदार सी-फेसिंग अपार्टमेंट भी हैं। दिशा को कारों का काफी शौक है और उनके गैरेज में मर्सिडीज-बेंज,रेंज रोवर स्पोर्ट्स, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और ऑडी ए 6 जैसी कई ब्रांडेड गाड़ियां खड़ी हैं।
ये भी पढ़ें... Welcome To The Jungle में काम करने किसे मिली कितनी फीस, 8 स्टार्स में किसकी जेब सबसे ज्यादा भारी
दिशा पाटनी कई सोर्सेस से तगड़ी कमाई करती हैं। उनकी सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों से होती हैं। एक फिल्म में काम करने दिशा 5-7 करोड़ फीस चार्ज करती हैं। वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी शानदार कमाई करती हैं। एक एंडोर्समेंट का वे 3 करोड़ चार्ज करती हैं। उन्होंने फिटनेस उद्यमों और फैशन स्टार्टअप्स में भी निवेश कर रखा है। वहीं, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किसी ब्रांड या प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए 1 करोड़ से 1.5 करोड़ चार्ज करती हैं। किसी इवेंट/शादी में परफॉर्म करने के लिए वे 50 से 75 लाख तक चार्ज करती हैं।
दिशा पाटनी ने तेलुगु एक्शन ड्रामा लोफर (2015) से एक्टिंग की शुरुआत की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) थी। उन्होंने चीनी एक्शन कॉमेडी कुंग फू योगा (2017) में काम किया। इसके बाद वे बागी 2, कल्कि 2898 AD, कंगुवा, मलंग, भारत, बागी 3, राधे, एक विलेन रिटर्न्स, योद्धा, ओ रोमियो जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, वे 2-3 फिल्मों में ही बतौर लीड रोल में दिखीं। उनकी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल और आवारापन 2 है। फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... Sunny Deol की जिस साल आई 'बॉर्डर', उस साल की 5 सबसे कमाऊ फिल्में, इस NO. पर Border
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।