Sunny Deol की जिस साल आई 'बॉर्डर', उस साल की 5 सबसे कमाऊ फिल्में, इस NO. पर Border
Sunny Deol Film Border Year Highest Grossing Films: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर कब रिलीज हुई है? 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में कौन-सी थी? फिल्म बॉर्डर की रिलीज को कितने साल हो गए हैं?

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को 29 साल पूरे
सनी देओल की फिल्म Border बॉलीवुड की सबसे यादगार वॉर फिल्मों में मानी जाती है। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी ये फिल्म 13 जून 1997 को रिलीज हुई थी और दर्शकों के दिलों पर छा गई थी। भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी। इसी मौके पर जानते हैं 1997 की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में...

1. फिल्म दिल तो पागल है
फिल्म बॉर्डर 1997 में रिलीज हुई थी। सनी देओल की फिल्म के रिलीज वाले साल की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में शाहरुख खान की मूवी दिल तो पागल है टॉप पर है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 71.86 करोड़ का बिजनेस किया था। इसमें शाहरुख के साथ माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे।
ये भी पढ़ें... Alpha Stars Fees: बॉबी देओल या आलिया भट्ट किसे मिली ज्यादा फीस? बाकियों के हाथ आई इतनी रकम
2. फिल्म बॉर्डर
सनी देओल की बॉर्डर 1997 की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस फिल्म ने 65.57 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में सनी के साथ सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, राखी, पूजा भट्ट, तब्बू लीड में थे।
3. फिल्म इश्क
1997 में आई अजय देवगन-आमिर खान की फिल्म इश्क लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इसने बॉक्स ऑफिस 45.61 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म अजय-आमिर के साथ काजोल और जूही चावला लीड रोल में थे।
4. फिल्म परदेस
शाहरुख खान-महिमा चौधरी की फिल्म परदेस ने 40.95 करोड़ की कमाई की थी। 1997 की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में ये चौथे नंबर पर हैं। फिल्म में अमरीश पूरी, आलोक नाथ, अपूर्व अग्निहोत्री, आदित्य नायारण लीड रोल में थे।
5. फिल्म गुप्त
1997 की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में काजोल-बॉबी देओल-मनीषा कोइराला की मूवी गुप्त 5वें नंबर पर हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 33.23 करोड़ का कारोबार किया था। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में ओम पुरी, परेश रावल, राज बब्बर, दलीप ताहिल, प्रेम चोपड़ा, रजा मुराद लीड रोल में थे।
ये भी पढ़ें... Akshay Kumar नहीं करेंगे फिल्मों में काम! बॉलीवुड से रिटायरमेंट को लेकर कही चौंकाने वाली बात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।