Akshay Kumar Retirement Plan: अक्षय कुमार फिल्मों से कब रिटायरमेंट लेना चाहते हैं? अक्षय कुमार के रिटायरमेंट बयान की चर्चा क्यों हो रही है? फैंस ने अक्षय कुमार के रिटायरमेंट वाले बयान पर कैसी प्रतिक्रिया दी?
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। गुरुवार को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया। 4.10 मिनट के इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर काफी गदर मचाया। हालांकि, कई फैन्स मूवी के ट्रेलर को देखकर काफी कन्फ्यूज हैं। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय के साथ तकरीबन 30 स्टार्स काम कर रहे हैं। इसी बीच मुंबई में हुए ग्रैंड ट्रेलर इवेंट से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय फिल्मों से रिटायरमेंट लेने के बात कर रहे हैं। उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए, जो काफी चौंकाने है।

अपने रिटायरमेंट पर क्या बोले अक्षय कुमार
गुरुवार को अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म वेलकम टू जंगल का ट्रेलर रिलीज किया गया। मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च एक ग्रैंड फंक्शन में किया, जिसमें मूवी की तकरीबन पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। इस दौरान स्टार कास्ट ने मीडिया से बातचीत भी की। इसी बीच अक्षय से पूछा गया कि वो फिल्मों से कब रिटायरमेंट लेगें। इसपर उन्होंने कहा- 'ऐसा होता है, मैं रोज सुबह चार बजे उठता हूं। फिर 5 सकेंड बाद सोचता हूं कि शूटिंग पर लोग इंतजार कर रहे होंगे। ऐसा हर दिन होता हैं और ऐसे सोचते हुए 36 साल हो गए। अगर मैंने रिटायरमेंट ले लिया तो मुझे इलेक्ट्रिशियन, डॉक वॉर्कर और घर के बाकी काम करने पड़ेंगे। इससे अच्छा है कि मैं काम करूं। जब उनसे पूछा गया कि उनका मन नहीं करता कि वो घरवालों के साथ समय बिताए, इसपर उन्होंने कहा मैंने कोशिश की है। लेकिन बच्चे भी कहते हैं कि पापा आप काम पर कब जाओंगे'। इससे जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें... अजय देवगन की Dhamaal 4 का इस दिन आएगा ट्रेलर, 11 स्टार्स मिलकर मचाएंगे धमाल
कब रिलीज होगी Welcome To The Jungle
फिल्म Welcome To The Jungle 26 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर अहमद खान की इस फिल्म में करीब 30 स्टार्स काम कर रहे हैं। इनके नाम अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, कीकू शारदा, फिरोज खान, सुदेश बेरी, और वृहि कोडवारा हैं। आपको बता दें कि वेलकम टू द जंगल, वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरा फिल्म है। इसके पहले आई दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। वेलकम का पहला पार्ट 2007 में आया था, जबकि दूसरा पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था।
ये भी पढ़ें... Alpha Stars Fees: बॉबी देओल या आलिया भट्ट किसे मिली ज्यादा फीस? बाकियों के हाथ आई इतनी रकम
