Dhamaal 4 Trailer Release Date: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 का ट्रेलर किस दिन रिलीज हो रहा है? धमाल 4 में कितने स्टार्स नजर आ सकते हैं? धमाल फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

बॉलीवुड की मोस्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी धमाल एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। अजय देवगन स्टारर Dhamaal 4 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इसका ट्रेलर जल्द ही रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार फिल्म में कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं, जिससे मनोरंजन का लेवल और भी बढ़ने की उम्मीद है। कॉमेडी, ड्रामा और मजेदार ट्विस्ट से भरपूर ये फिल्म एंटरटेनमेंट का शानदार पैकेज है। नीचे पढ़े फिल्म धमाल 4 से जुड़ी नई जानकारी...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब आएगा धमाल 4 का ट्रेलर

अजय देवगन एक बार कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बार वे धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म धमाल 4 से धमाका करने की तैयारी में है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का फाइनल रिलीज डेट रिवील की थी। अब खबर है इसके ट्रेलर रिलीज की तैयारी पूरी हो गई हैं। खबरों की मानें तो इसका ट्रेलर 12 जून को रिलीज किया जाएगा। अजय ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ट्रेलर रिलीज को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर कर लिखा- एक बात तो पक्की है, नियत इनकी कच्ची है चार गुना हंसी और अनस्टॉपेबल धमाल के लिए कमर कस लें। #Dhamaal4 का ट्रेलर 12 जून को आएगा। 10 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में। बता दें कि धमाल फ्रेंचाइजी की धमाल 4 में कुछ नए और कुछ पुराने स्टार्स मिलकर धमाल मचाते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें... अजय देवगन की Dhamaal 4 के सामने आए 4 मजेदार पोस्टर, फिल्म की फाइनल रिलीज डेट आउट

फिल्म धमाल 4 की स्टार कास्ट

डायरेक्टर इंदर कुमार की फिल्म धमाल 4 एक मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म है। 20 करोड़ के बजट वाली इस मूवी में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन हैं। इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज के साथ देवगन फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक हैं। फिल्म 10 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये धमाल फ्रेंचाइची की चौथी फिल्म है। इसकी पिछली तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस सुपरहिट रही।

ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार की Welcome To The Jungle का पहला ऑफिशियल पोस्टर OUT, एकसाथ दिखे इतने स्टार्स