Mohanlal Upcoming Films: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों अपनी फिल्म दृश्यम 3 को लेकर सुर्खियों में बने हैं, जो 21 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को देखने से पहले आपको उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
साउथ एक्टर मोहनलाल 65 साल के हैं और अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। उनकी फिल्म दृश्यम 3 को लेकर हर कोई बेताब हो रहा है। मूवी 21 मई को मोहनलाल के जन्मदिन पर रिलीज हो रही है। इसी बीच आपको उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं…
26
मोहनलाल दृश्यम 3 के अलावा 8 फिल्मों में नजर आएंगे
आपको बता दें कि मोहनलाल दृश्यम 3 के अलावा 8 और फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसमें से कुछ फिल्में तो इसी साल यानी 2026 में रिलीज होगी और कुछ 2027 में आएंगी। इनमें ज्यादातर एक्शन थ्रिलर मूवीज हैं।
मोहनलाल 4 अपकमिंग फिल्मों में कैमियो करते नजर आएंगे। इसमें जेलर 2, खलीफा भाग I-इंट्रो, कथानार-द वाइल्ड सोसर और थुडक्कम के नाम शामिल हैं। ये सभी फिल्में पूरी हो चुकी है और इसी साल रिलीज होगी।
46
मोहनलाल की आने वाली फिल्में
मोहनलाल अथिमनोहरम, एल367, राम और खलीफा भाग 2-हिज रेजिन में नजर आएंगे। इन सभी फिल्मों की शूटिंग फिलहाल जारी है। अथिमनोहरम 2026 में रिलीज होगी। बाकी फिल्में 2027 तक सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
56
मोहनलाल की दृश्यम 3 के बारे में
मोहनलाल की दृश्यम 3 की बात करें तो इसके डायरेक्टर जीतू जोसफ हैं और ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, एस्थर अनिल और अंसिबा हसन लीड रोल में है। इसे आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।
66
मोहनलाल ने अभी तक कितनी फिल्मों में काम किया
आपको जानकार हैरानी होगी कि मोहनलाल ने अभी तक 400 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ज्यादातर मलयालम फिल्में की है। मोहनलाल ने 18 साल की उम्र में 1978 में मलयालम फिल्म थिरानोट्टम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, लेकिन सेंसरशिप संबंधी मुद्दों के कारण फिल्म की रिलीज में 25 साल की देरी हुई। उनकी पहली फिल्म 1980 में आई रोमांटिक मूवी मंजिल विरिंजा पूक्कल थी, जिसमें उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।