Films Releasing In Theaters: इस वीक सिनेमाघरों में धमाका होने वाला है। बता दें कि इस वीक यानी 21और 22 मई को कई शानदार एक्शन थ्रिलर और रोमांटिक फिल्में रिलीज होने वाली है। आप अपनी मनपसंद फिल्में देखने के लिए तैयार रहे। जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में आ रही हैं…
Movies Releasing In Theaters This Week: हर वीक दर्शक सिनेमााघरों में नई फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार करते हैं। इस वीक भी एक से बढ़कर एक फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। कुछ एक फिल्म तो ऐसी है, जिसे देखने का दर्शक इंतजार तक नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि 21 और 22 मई को सिनेमाघरों में धमाका होने वाला है। तमिल, तेलुगु, पंजाबी से लेकर मराठी और हिंदी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें आप सस्पेंस थ्रिलर और एक्शन के साथ रोमांटिक फिल्म भी देख सकेंगे। नीचे पढ़ते हैं पूरी डिटेल....

कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होगी 21 मई 2026 को
इस वीक सिनेमाघरों में फिल्मों की बहार आने वाली। 21 और 22 मई को तकरीबन 10 अलग-अलग भाषाओं की फिल्में रिलीज हो रही है। बता दें कि सबसे ज्यादा जिस फिल्म को देखने का इंतजार है वो है साउथ सुपरस्टार की फिल्म दृश्यम 3। डायरेक्टर जीतू जोसफ की ये फिल्म 21 मई को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। ये दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले आई दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया था। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मोहानलाल के साथ मीना, एस्थर अनिल और अंसिबा हसन लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा 21 मई को मराठी फिल्म देओल बंद 2 रिलीज हो रही है। ये एक स्प्रिचुअल ड्रामा फिल्म है, जिसके डायरेक्टर प्रवीण तारदे हैं। इस मूवी में मोहन जोशी, स्नेहल तारदे, महेश मांजरेकर और प्रसाद ओक लीड रोल में हैं। इस फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई जाएगी जो कठिन परिस्थितियों में अपने परिवार के लिए संघर्ष करती है और अंततः उसे दैवीय शक्ति का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें.. Karuppu बनी सूर्या की छठी 100 करोड़ी मूवी, जानें इस लिस्ट में और कौन सी फिल्में?
22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी कौन सी फिल्में
22 मई को सिनेमाघरों में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी फिल्म चांद मेरा दिल रिलीज हो रही है। ये एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इसके डायरेक्टर विवेक सोनी हैं। इसके अलावा 22 मई को गुजराती फिल्म शुभ मंगल धमाल, कन्नड़ फिल्म सिंतबर 21, तेलुगु फिल्म अगली स्टोरी और रामानी कल्याणम, तमिल फिल्म डार्क जायंट, पंजाबी फिल्म टॉप कॉप के साथ हॉलीवुड फिल्म स्टार्स वॉर्स भी रिलीज हो रही है। आप गुरुवार-शुक्रवार अपनी मनपसंद फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें.. Mouni Roy Killer Look: पति से अलग हुई मौनी रॉय ने बिखेरा कान्स में जलवा, PHOTOS
