Mouni Roy Cannes 2026 Look: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों पति सूरज नांबियार से तलाक लेने के कारण सुर्खियों में बनी हुईं हैं। इसी बीच वे फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेने पहुंची। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ किलर पोज के साथ फोटोज शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही हैै।

Mouni Roy Cannes 2026 Photoshoot: टीवी के साथ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ रही है मौनी रॉय पति सूरज नांबियार से तलाक ले चुकी हैं। कपल के तलाक को लेकर कई सारी अफवाहें फैल रही है। कुछ का कहना है कि दोनों का तलाक दिशा पाटनी की वजह से हुआ है। इन्हीं सब घटनाओं के बीच मौनी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेने फ्रेंच रिवेरा टाउन पहुंची। उन्होंने यहां पहुंचते ही एक किलर फोटोशूट कराया, जिसकी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन फोटोज को देखकर फैन्स काफी एक्साइटेड हो रहे हैं और तस्वीरों पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौनी रॉय कान्स 2026 लुक

कान्स 2026 में अपने लुक के लिए मौनी रॉय ने एक शानदार ब्लैक मिनी ड्रेस चुनी, जिसमें व्हाइट हॉल्टर-स्टाइल कॉलर था। फिटेड सिलुएट ने उनके लुक को स्लिक और पॉलिश लुक दिया। साथ ही स्टाइल को मिनिमल लेकिन एलिगेंट बनाए रखा। उन्होंने अपने कंधों पर कैजुअली एक ओवरसाइज्ड ब्लैक कोट डाला था, जिससे पूरे लुक में ग्लैमरस टच आ गया। मौनी ने अपने लुक को शीयर ब्लैक स्टॉकिंग्स और पॉइंटेड लेदर बूट्स के साथ एक्सेसराइज किया। कान्स में अपने लुक की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- कान्स और केओस! बोनजो। मौनी की बेस्ट फ्रेंड दिशा पटानी ने उनका हौसला बढ़ाते हुए लाल दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट कर लिखा-चलो गर्ल्स! वहीं, मंदिरा बेदी ने लिखा- ये लड़की आग लगा रही है। मौनी के लुक को देखकर फैंस दंग रह गए। एक फैन ने लिखा- क्या गजब का लुक है! वहीं दूसरे ने कमेंट किया- कान्स फिल्म फेस्टिवल में आपके आने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। एक ने लिखा- तलाक के बाद की खुशी मना रही है। एक ने पूछा- तुम्हारी गर्लफ्रेंड कहां हैं। बता दें कि मौनी की फिल्म बॉम्बे स्टोरीज का शो कान्स में होने वाला है। राहत शाह काजमी द्वारा निर्देशित बॉम्बे स्टोरीज प्रसिद्ध लेखक सआदत हसन मंटो की सबसे फेमस लघु कहानियों में से एक। इसमें मौनी के साथ अनुप्रिया गोयनका और सुष्मिता सिंह भी हैं।

ये भी पढ़ें.. Nawazuddin Siddiqui इन 5 फिल्मों से मचाएंगे तहलका, ये थी उनकी पहली मूवी

View post on Instagram

मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक

14 मई को मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अलग होने का फैसला किया। कपल ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर इस दौर से निजी तौर पर और सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटने के दौरान निजता और गरिमा बनाए रखने का अनुरोध किया। स्टेटमेंट में मौनी और सूरज ने अपने निजी जीवन में अनावश्यक और दखलंदाजी को लेकर निराशा व्यक्त की। उन्होंने मनगढ़ंत कहानियों और सरासर झूठ का प्रचाल करने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि ऐसी कहानियां उनके रिश्ते की सच्चाई को नहीं दर्शाती हैं। खबरों की मानें तो मौनी और सूरज की पहली मुलाकात 2019 में दुबई में हुई थी और उन्होंने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी।

ये भी पढ़ें.. Drishyam 3 OTT: मोहनलाल की दृश्यम 3 कब-किस ओटीटी पर आएगी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल