
एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा पिछले काफी समय से लाइमलाइट बटोर रही है। इसी बीच न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें संभलकर चलने की सलाह दे रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यासा अपने दोस्तों के साथ डिनर करने पहुंची। जैसे ही वह अपनी गाड़ी से उतरती है और अचानक बॉडी गार्ड से टकरा जाती है। टकरने के बाद न्यासा खुद को संभलती है और हंसने लगती है। गार्ड भी उन्हें देखकर हंसता हैं। वायरल वीडियो देखकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
न्यासा देवगन का वीडियो देखकर लोग कर रहे कमेंट्स
बता दें कि रविवार रात को न्यासा देवगन अपने दोस्त ओरी के साथ डिनर डेट पर नजर आई। उनकी वीडियो देखकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- अरे जरा संभलकर। एक ने मजे लेते हुए लिखा- अभी तो पी भी नहीं पिर भी चढ़ गई। एक बोला-क्या यह कभी नॉर्मल वॉक कर पाती है। एक ने कहा- कुछ तो गड़बढ़ है इस लड़की में। एक बोला- है कौन ये ओरी, जो सब जगह लडकियों के साथ दिखता है, दया कुछ तो गड़बढ़ है। एक बोला- मैंने हमेशा सोचा है कि यह ओरी कौन है ? और मैंने आखिरकार इस रहस्य को सुलझा लिया है कि वह कोई और नहीं बल्कि इन स्टार लड़कियों के माता-पिता द्वारा नियुक्त पर्सनल अंडरकवर बॉडी गार्ड है। एक ने लिखा- बॉडीगार्ड जानबूझकर बीच में आ गया..वह बस उसको धक्का देकर आगे जाना चाहती थी। एक ने पूछा- ये पूरे टाइम नशे में ही रहती क्या?
बेटी को लेकर पजेसिव है काजोल
आपको बता दें कि काजोल अपने बच्चों को लेकर काफी पजेसिव है। वह अपने बच्चों के बारे में कोई भी गलत बात सुनना पसंद नहीं करती है। हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल से न्यासा को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था- अभी उसके मौज करने के दिन है और वह कर रही है।
ये भी पढ़ें...
थप्पड़ मारूंगा, नहीं देखूंगा कौन है, जब वरुण धवन पर भड़के थे सलमान खान
3 शब्द का डायलॉग शूट करने शोले के सांभा को लगाने पड़े थे बेंगलुरु के 27 चक्कर, फिर भी कट गया था रोल
अर्पिता खान की ईद पार्टी में छाए पलक तिवारी-इब्राहिम अली, जश्न की PICS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।