Akanksha Puri का स्ट्रैप खुला और गिरा गाउन, सबके सामने हो गई वॉर्डरोब मालफंक्शन की शिकार

Published : Aug 08, 2025, 08:08 PM ISTUpdated : Aug 08, 2025, 08:14 PM IST
Akanksha Puri

सार

Akanksha Puri Pool Sequence: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ म्यूजिक वीडियो से चर्चा में आईं आकांक्षा पुरी ने 'एक आसमान था' के सेट पर वॉर्डरोब मालफंक्शन का खुलासा किया। पूल सीन में ड्रेस स्ट्रैप खुला, लेकिन को-एक्टर और क्रू ने मदद की।

Akanksha Puri Recalls Wardrobe Malfunction: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ अपने म्यूजिक वीडियो से लाइम लाइट में आईं आकांक्षा पुरी ने अपने साथ हुए वॉर्डरोब मालफंक्शन के बारे में जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने 'एक आसमान था' के सेट पर हुई एक घटना के बारे में बताया है। आकांक्षा ने बताया कि हाल ही में वे जब सनम जौहर के साथ एक पूल सीक्वेंस शूट कर रहीं थीं, इस दौरान एक सीन के दौरान उनकी ड्रेस का स्ट्रेप खुल गया। एक्ट्रेस ने बताया कि अचानक हुई इस घटना से वे बहुत नर्वस हो गई थीं। इसके बाद आकांक्षा ने क्रू की मदद ली, हालांकि उन्होंने इसके बावजूद सीन को नहीं रोका। छोटे से ब्रेक के बाद उन्होंने अपना ये शॉट पूरा किया।

आकांक्षा पुरी ने डिटेल में बताई वॉर्डरोब मालफंक्शन की घटना

बॉलीवुड बबल से बातचीत के दौरान, आकांक्षा ने गाने की शूटिंग के दौरान अपने वॉर्डरोब मालफंक्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “बारिश हो रही थी, पूल का पानी एकदम बर्फीला था, और मैंने एक लांग, भारी गाउन पहना हुआ था। तभी उसका स्ट्रैप खुल गया और ड्रेस सामने गिर गई।” इसके बाद उनके को-एक्टर सनम उनके आगे आकर खड़े हो गए। इसके बाद "उन्होंने मुझे अपने पास खींचा और तब तक कसकर गले लगाए रखा जब तक स्टाइलिस्ट दौड़कर अंदर नहीं आ गए। मैं डर गई थी, लेकिन उन्होंने मुझे बड़ी शर्मिंदगी से बचा लिया।"

 

 

 

एक्ट्रेस ने कहा, "एस्प्रेसो शॉट्स मेरे लिए एक preventive measures थे। मैं पानी में कूदने से पहले और बाद में इस बात को फील जरुर कर रही थीं, लेकिन हमने शूटिंग को ज़्यादा नहीं खींचा, कुछ देर में हम दोनों पूरी तरह से तैयार थे और सीन हमारे सामने था।

 

बीते कुछ सालों में आकांक्षा पुरी ने बिग बॉस ओटीटी 2 सहित म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। वहीं इस साल खेसारी लाल यादव के साथ जिम में उनकी कमर में लटककर एक्सरसाइज करने का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। बाद में भोजपुरी एक्टर ने इस क्लिप को डिलीट कर दिया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border एक्टर का हार्ट अटैक से निधन, जानिए कौन थे वो और कितनी फिल्मों में आए नज़र
Dhurandhar 2 की आहट ने बिगाड़ा बॉक्स ऑफिस का खेल, सनी देओल की गबरू समेत ये 4 फ़िल्में हुईं पोस्टपोन