
एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह और पंजाबी रॉक स्टार मनकीरत औलख की जोड़ी ने अपने नए गाने "डिफेंडर" से धमाल मचा दिया। यह गाना देखते ही देखते वायरल हो गया और अभी यूट्यूब पर म्यूजिक क्षेत्र में 23 नंबर पर कुछ ही समय बाद ट्रेंड करने लगा। एनर्जेटिक रिदम और कैची बिट्स पर अक्षरा सिंह का मूड इस गाने में अपलिफ्ट करने वाला है। वही गाने में मनकीरत औलख अपने चिर परिचित स्वैग वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के व्यूज का मीटर तेजी से भाग रहा है। डिफेंडर एक हरियाणवी पॉप ट्रैक है, जिसे मनकीरत औलख ने अपनी आवाज दी है। साथ में हरियाणा की फीमेल सिंगर रेणुका पंवार की खूबसूरत वॉइस ने इस गाने में चार चांद लगाए हैं जिस पर अक्षरा सिंह की अदाओं से गाने की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
मनकीरत सिंह औलख-अक्षरा सिंह ने 'डिफेंडर' को रोचक बनाया
पंजाबी रॉक स्टार मनकीरत औलख, हरयाणवी वॉइस सेंशेसन रेणुका पंवार और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की तिकड़ी ने इस गाने को रोचक बनाया है। वही अक्षरा सिंह ने अपने इस गाने को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि यह नए स्टाइल का गाना है जो ट्रेंड सेट करता है। मैं खुश हूं कि देश के दिग्गज कलाकारों के साथ इस गाने को किया है और उम्मीद करती हूं कि सबों को यह पसंद आएगी। गाना देखकर अक्षरा सिंह और मनकीरत सिंह के फैन्स उनकी सराहना करने से नहीं थक रहे हैं।
पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर हैं मनकीरत सिंह औलख
आपको बता दें कि मनकीरत औलख पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक हैं, तो वहीं अक्षरा सिंह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक क्षत्र अभिनय और गायकी की दुनिया में राज करने वाली कलाकार हैं। और इन दिनों वे दोनों गाना डिफेंडर में एक साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने का उनके फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था , जो अब पूरा हो गया। इस गाने को मनकीरत औलख और रेणुका पंवार ने गाया है। म्यूजिक सेवी, लिरिक्स रईस का है। निर्देशक शेरा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
और पढ़ें…
2024 में 5 हिंदी फिल्मों ने कूटे 100 CR+, करीना की 'क्रू' भी हुई शामिल
कौन है पहली ट्रांसजेंडर, जो 'लव सेक्स और धोखा 2' में कर रही लीड रोल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।