एंटरटेनमेंट डेस्क. आलिया भट्ट 15 मार्च को 30 साल की हो गई है। उनका जन्म 1993 में मुंबई में हुआ था। अपने 11 साल के फिल्मी करियर में आलिया ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी और इसी वजह से उन्हें बॉक्स ऑफिस की क्वीन कहा जाता है। पढ़ें उनका फिल्मी करियर…
वैसे, तो आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1990 में आई फिल्म संघर्ष से किया था। लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर थी, जो 2012 में आई थी। उनकी डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म ने 110 करोड़ रुपए की कमाई की थी। आपको बता दें कि आलिया ने लिए वरुण धवन, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह लकी साबित हुए। इनके साथ आई उनकी फिल्में हिट रही।
27
2014 में आलिया भट्ट 3 फिल्मों में नजर आई और तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वह हाईवे, 2 स्टेट और हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में नजर आई । हाईवे ने 47 करोड़, 2 स्टेट ने 175 करोड़ और हम्टी शर्मा की दुल्हनिया ने 119.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, 2015 में आई उनकी फिल्म शानदार फ्लॉप साबित हुई।
37
2016 में आलिया भट्ट की कपूर एंड सन्स, उड़ता पंजाब और डियर जिंदगी फिल्में रिलीज हुई। तीनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कपूर एंड सन्स ने 148 करोड़, उड़ता पंजाब से 100 करोड़ और डियर जिंदगी ने 136 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
47
आलिया भट्ट की 2017 में आई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म 200.45 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वही, 2018 में आई फिल्म राजी ने भी धमाका किया। फिल्म ने 197 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
57
2019 में आलिया भट्ट 2 फिल्में गली ब्वॉय और कलंक में नजर आई। गली ब्वॉय ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए 238 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। वहीं, कलंक फ्लॉप साबित हुए और इसने 146.31 करोड़ रुपए का कारोबार किया। 2020 में उनकी फिल्म सड़क 2 ओटीटी पर रिलीज हुई, जिसे खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
67
2022 में तो आलिया भट्ट ने एक के बाद धमाका किया। उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (209.77 करोड़ रुपए), आरआरआर (1200 करोड़ रुपए) और ब्रह्मास्त्र (431 करोड़ रुपए) रिलीज हुई। इन तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। इसी साल उनकी फिल्म डार्लिंग्स भी ओटीटी पर रिलीज हुई। हालांकि, यह खास नहीं चली।
77
2023 में उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होगी। वहीं, इसी साल उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन भी रिलीज होने वाली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।