
एंटरेटनमेंट डेस्क, Anant Ambani Radhika pre wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ( Anant Ambani and Radhika Merchant ) की इटली में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में शाहरुख खान को रणबीर कपूर से बात करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि अब पिक्चर को ज़ूम करने पर ये शख्स Johnny Depp की तरह नज़र आ रहा है।
वीडियो में खान फैमिली मेंबर हुए स्पॉट
वीडियो में अबराम और गौरी खान भी नज़र आए थे, हालांकि इस वीडियो में शाहरुख खान की हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप से मिलती जुलती छवि थी। वीडियो ने कुछ फैंस को कन्प्यूज कर दिया, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "कुछ हद तक जॉनी डेप जैसा लग रहा है।" दूसरे ने कहा, "जॉनी डेप?" वहीं तीसरे शख्स ने कहा, "जॉनी डेप का पाकिस्तानी वर्जन ।"
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
क्या जॉनी डेप अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग पार्टी में मौजूद थे, इसको लेकर इंटरनेट पर कोहराम मचा हुआ है। दरअसल वायरल वीडियो ने लोगों को कनफ्यूज कर दिया है । नेटिज़ेंस का कहना है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्रीवेडिंग शाहरुख खान जॉनी डेप की तरह लग रहे हैं। अब ये गैटअप था या रियल में हॉलीवुड एक्टर यहां मौजूद थे। इसकी डिटेल का सभी को इंतज़ार है।
शाहरुख खान की फैमिली लौटी मुंबई
शाहरुख खान, अंबानी फैमिली के इवेंट में शामिल होने के लिए इटली में मौजद थे। मनडे मॉर्निंग खान फैमिली मुंबई लौट आए। पैपराजी द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में किंग खानअपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों सुहाना खान और आर्यन खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। इस दौरान शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी एयरपोर्ट पर नजर आईं ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।