Published : Feb 23, 2023, 07:02 AM ISTUpdated : Feb 23, 2023, 07:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म मैंने प्यार में काम कर रातोंरात स्टार बनी भाग्यश्री आज यानी 23 फरवरी को 54 साल की होई गई हैं। भाग्यश्री का करियर सिर्फ वन फिल्म वंडर बनकर रह गया। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन 1 गलती की वजह से कोई भी हिट नहीं हुई।
भाग्यश्री का जन्म सांगली मराठी रॉयल फैमिली में हुआ। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन, सांगली के राजा थे। उनकी तीन बेटियों में सबसे बड़ी भाग्यश्री और दो मधुवंती और पूर्णिमा हैं।
28
भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में अमोल पालेकर के टीवी शो कच्ची धूप से की थी। इस सीरियल को काफी पसंद किया गया और भाग्यश्री को भी थोड़ी बहुत पहचान मिली।
38
1989 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया से भाग्यश्री ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई और वो रातोंरात इंडस्ट्री पर छा गई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर की बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।
48
कहा जाता है कि मैंने प्यार किया फिल्म की शूटिंग के दौरान भाग्यश्री ने घरवालों के खिलाफ जाकर अपने ब्वॉयफ्रेंड हिमालय दासानी से शादी की थी। इस शादी में फिल्म के क्रू और एक्टर सलमान खान, सूरज बड़जात्या सहित कुछ लोग शामिल हुए थे।
58
पहली फिल्म होने के बाद भाग्यश्री को अन्य फिल्ममेकर्स ने अपनी मूवीज के लिए अप्रोच किया। हालांकि, भाग्यश्री ने पति के साथ ही स्क्रीन शेयर करने की शर्त रखी और यहीं उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।
68
पति हिमालय दासानी के साथ उन्होंने कैद में है बुलबुल, पायल जैसी कुछ फिल्मों में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। हिंदी के साथ उन्होंने कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम किया, लेकिन फ्लॉप ही रही।
78
2006 में आई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म हमको दीवाना कर गए में भाग्यश्री ने कैमियो किया। इसमें वो अक्षय की बहन बनी थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप रही। 2007 से लेकर 2010 तक भाग्यश्री ने मराठी के साथ बंगाली फिल्मों में भी काम किया। लेकिन इन फिल्म इंडस्ट्री में भी वो खास सफलता हासिल नहीं कर पाई।
88
2 साल के गैप के बाद भाग्यश्री 2013 से भोजपुरी फिल्म देवा में नजर आई। इसके बाद 2019 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म सीताराम कल्याण में काम किया। 2021 में वह कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी में नजर आई, जो सुपरफ्लॉप रही। 2022 में वे साउथ स्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम में नजर आई। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।