बिपाशा बसु ने दिखाई बेटी की पिंक नर्सरी की झलक, पालने में खेलती दिखी 5 महीने की क्यूट देवी

Published : Apr 26, 2023, 07:45 AM ISTUpdated : Apr 26, 2023, 01:55 PM IST
bipasha basu shares video of daughter devi playing

सार

Bipasha Basu Shares Video Of Daughter. बिपाशा बसु ने बेटी देवी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह झूले में खेलती नजर आ रही है। वीडियो पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी कमेंट्स कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपना सारा वक्त बेटी देवी के साथ स्पेंड कर रही है। कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी पांच महीने की बेटी देवी की नर्सरी की झलक दिखाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक छोटी सी क्लिप शेयर कर लाडली की पिंक नर्सरी दिखाई, जो बेहद अट्रैक्टिव है। क्लिप में देखा जा सकता है कि देवी पालने में खेलती नजर आ रही है। देवी का बेड पिंक कलर का है, जिसमें वह पेट के बल लेटी नजर आ रही हैं, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। क्लिप को देखते ही फैन्स के साथ सेलेब्स भी बिपाशा की बेटी पर प्यार लुटा रहे है। आपको बात दें कि हाल ही में बिपाशा ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया है।

 

 

5 महीने की हुई बिपाशा बसु की बेटी

आपको बता दें कि इसी महीने की 12 तारीख को बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 5 महीने की हुई है। बिपाशा इन बेटी की देखभाल कर रही है। उन्होंने अपनी बेटी की नर्सरी को बहुत ही शानदार तरीके से सजाया है। उन्होंने वीडियो क्लिप के जरिए बेटी की नर्सरी की झलक दिखाई है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि देवा का पालना गुलाबी गद्दे और प्रिंटेड तकिए से सजा है। वहीं, इसमें फ्लेयर्ड पर्दे और कस्टमाइज्ड नाम के साथ एक बन्टिंग भी दिखाई दे रहा है। पालने में लेटी देवी पैर हिला रही है और पलटने की कोशिश कर रही है। बिपाशा द्वारा क्लिप पर दीया मिर्जा ने दिला वाला इमोजी शेयर कर कमेंट किया। राजीव अडातिया ने भी कमेंट में दिल वाला इमोजी शेयर किया। वहीं, फैन्स भी प्यार लुटा रहे हैं।

2016 में हुई थी बिपाषशा बसु-करन सिंह ग्रोवर की शादी

बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर ने फिल्म अलोन में साथ काम किया था। फिल्म के सेट पर दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। कुछ वक्त डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी करने को सोची। कपल की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई। पिछले साल नवंबर में बिपाशा ने बेटी देवी को जन्म दिया। बता दें कि बिपाशा लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई है। हालांकि, वह कमर्शियल वर्क करती रहती हैं।

 

ये भी पढ़ें...

UP Board Results 2023: बॉलीवुड के 8 CELEBS जिन्होंने की यूपी से पढ़ाई

कौन है सलमान खान की फिल्म KKBKKJ का यह शख्स, जो कभी रहता था टॉयलेट में

सुपरस्टार राम चरण की बहनों ने की भाभी उपासना की गोद भराई, देवर अल्लू अर्जुन भी हुए शामिल, PHOTOS

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम